Hindi, asked by dolijyoti310, 3 months ago


2. पौधे में किस ऊतक के द्वारा जल तथा खनिज का संवहन होता है।​

Answers

Answered by aditisv
141

Answer:

पादप में जल और खनिज लवण का वाहन जाइलम ऊतक द्वारा होता है। जड़, तना तथा पत्तों में उपस्थित वाहिनिकाएँ तथा वाहिकाएँ आपस में जुड़कर जल संवहन वाहिकाओं का एक जाल बनाती हैं जो पादप के सभी भागों से जुड़ा होता है।

Answered by nikitasingh79
2

पौधे में जाइलम (Xylem) ऊतक के द्वारा जल तथा खनिज का संवहन होता है।

जाइलम (Xylem) -

  • यह संवहन ऊतक है। यह जल तथा इसमें घुले हुए लवणों का परिवहन करता है।
  • इस ऊतक की प्राय: सभी कोशिकाएं मृत, मोटी भित्ति वाली तथा लिग्निन युक्त होती हैं।

इनके निम्नलिखित चार विभिन्न अवयव होते हैं-

(i) ट्रेकीइस (Tracheids) -

  • ये मृत तथा लंबी नली के समान रचनाएं होती हैं।
  • इसके सिरों पर छिद्र नहीं होते।
  • इनकी भित्तियाँ मोटी, सख्त तथा लिग्निन युक्त होती हैं।
  • ये कई आकारों की होती हैं।
  • ये जल तथा खनिज लवणों को जड़ से पत्तियों तक पहुंचाती हैं।
  • ये पौधे के कोमल अंगों को सहारा देने का काम भी करती हैं।

(ii) वाहिकाएं (Vessels) -  

  • इन्हें ट्रैकी भी कहते हैं। ये मृत संकरी नली के समान होती हैं।
  • इनमें बड़ी कोशिका गुहाएं जड़ से पत्तियों तक जल तथा खनिज लवणों के संवहन के लिए पाई जाती है।
  • ये यांत्रिक कार्य करती हैं तथा पौधों के शरीर के दृढ़ता भी प्रदान करती हैं।

(iii) दारु या काष्ठ मृदुतक (Xylem or Wood Parenchyma) -

  • ये जीवित तथा महीन कोशिकाएं होती हैं।
  • ये अधिक संख्या में पाई जाती हैं।
  • ये जल संवहन में सहायता करती है तथा खादय का भंडारण भी करती हैं।

(iv) काष्ठ तंतु (Xylem fibres) -  

  • ये लंबी, नुकीली, निर्जीव तथा दृढ़ कोशिकाएं हैं।
  • इनमें छोटे- छोटे गर्त होते हैं तथा इनकी भित्तियां स्थूलित होती है।
  • ये पौधों को दृढ़ता प्रदान करती हैं तथा सहारा देती हैं।

Learn more on Brainly :

पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

https://brainly.in/question/8470978

कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएँ।

https://brainly.in/question/8470747

#SPJ3

Attachments:
Similar questions