2. सुदास ने कमल क्यों नहीं बेचा?
Answers
Answered by
3
Answer:
शीतकाल के दिन थे। शीतकाल की प्रचंडता के कारण पौधे पृष्पविहीन थे। वन-उपवन में उदासी छाई हुई थी। फूलों के अभाव में पौधे श्रीहीन दिखाई दे रहे थे।
ऐसे उदास वातावरण में एक सरोवर के मध्य कमल का फूल खिला हुआ देखकर उसका माली प्रसन्न हो उठा। उस माली का नाम सुदास था। ऐसा सुंदर फूल तो कभी उसके सरोवर में खिला ही नहीं था। सुदास उस फूल की सुंदरता पर मुग्ध हो उठा। उसने सोचा कि मैं यदि यह पुष्प राजा साहब के पास लेकर जाऊँगा, तो वह प्रसन्न हो उठेंगे। राजा साहब पुष्पों की सुंदरता के दीवाने थे। इस शीतकाल में जब पुष्पों का अभाव है, तब इतना सुंदर पुष्प देखकर उसे इसका मनचाहा मूल्य मिलने की उम्मीद थी।
उसी समय एक शीत लहर आई। सुदास को लगा कि यह पवन भी कमल के खिलने पर अपनी प्रसन्नता प्रकट कर रही है। माली को यह सब शुभ लक्षण लगे।
Similar questions
French,
3 months ago
English,
3 months ago
English,
3 months ago
English,
6 months ago
Social Sciences,
1 year ago