Social Sciences, asked by sahilsahil1392, 7 months ago

2. देहरादून हिमालय के किस भाग में स्थित है? यह क्यों प्रसिद्ध है? पता कर के लिखें।​

Answers

Answered by shishir303
81

देहरादून हिमालय पर्वत और शिवालिक पर्वत की गोद में स्थित है। मुख्यतः ये हिमालय के दक्षिण में स्थित है। अर्थात देहरादून के उत्तर में हिमालय और दक्षिण में शिवालिक पर्वत हैं।

देहरादून भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है। देहरादून एक प्रसिद्ध पहाड़ी नगर है देहरादून के उत्तर में हिमालय तथा दक्षिण में शिवालिक पहाड़ियां हैं। ये नगर अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण के लिये प्रसिद्ध है। इस नगर से भारत की दो प्रसिद्ध नदियां गंगा और यमुना नदी गुजरती हैं। देहरादून के पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी होकर गुजरती है।

देहरादून की पूर्वी सीमा पर उत्तराखंड राज्य के ही टिहरी और पौड़ी जिला है, पश्चिमी सीमा पर हिमाचल प्रदेश राज्य का सिरमौर जिला है। देहरादून की उत्तरी सीमा पर उत्तरकाशी जिला है, तो दक्षिणी सीमा पर उत्तराखंड का हरिद्वार और उत्तर प्रदेश राज्य का सहारनपुर स्थित हैं।

देहरादून एक पहाड़ी क्षेत्र और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, मालसी डियर पार्क, खलंगा, स्मारक, टपकेश्वर मंदिर, दरबार साहिब, गुच्छुपानी, लक्ष्मण सिद्ध, चंद्रवाणी, तपोवन, संतोला देवी मंदिर, सहस्रधार झरने, बुद्धा टेंपल, वन अनुसंधान संस्थान तथा वाडिया संस्थान जैसे अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

देहरादून का दो शब्दों से मिलकर बना है, देहरा और दून। देहरादून के नाम के बारे में दो मान्यताएं प्रचलित है। पहली कि सिक्खों के गुरु हरराय ने यहां पर अपने अनुयायियों के साथ अपना डेरा डाला था। इसी डेरे के आसपास से नगर का विकास आरम्भ हुआ, इस कारण इस नगर का नाम देहरादून पड़ा तो वही दूसरी मान्यता के अनुसार देहरा शब्द का अर्थ है देवालय और दून का अर्थ है घाटी अर्थात देवों की घाटी।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by Anonymous
2

Answer:

देहरादून

Explanation:

उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में वजूद में आने के ठीक 19 साल और सात महीने बाद आखिरकार भराड़ीसैंण (गैरसैंण) राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बन गई। दरअसल, जब देश के 27 वें राज्य के रूप में उत्तराखंड (तब उत्तरांचल) नौ नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया, उस वक्त देहरादून को अस्थायी राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया।यह भारत के उप पर्वतीय स्थानों में सबसे सुंदर रिसॉर्ट्स में से एक है, जो अपने प्राकृतिक परिवेश के लिए जाना जाता है। देहरादून का नाम “डेरा” तथा “डन” नामक दो शब्दों से मिलकर बना हैं “डेरा” का अर्थ शिविर और “डन” अर्थ घाटी का संग्रह होता है।द्रोण के एडोब' के रूप में भी जाना जाता है, देहरादून हमेशा गढ़वाल शासकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है जिसे ब्रिटिश द्वारा कब्जा कर लिया गया था। कई राष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों का मुख्यालय जैसे ओएनजीसी, भारत सर्वेक्षण, वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान आदि स्थित हैं।

देहरादून जाएं, तो ये 10 जगहें जरूर देखें

(1) आसन बैराज

(2) बुद्धा टेंपल

(3) एफआरआई

(4) गुच्चुपानी या रावर्स केव

(5) मालसी डीयर पार्क

(6) सहस्त्रधारा

(7) टपकेश्वर मंदिर

(8) राजाजी नेशनल पार्क

Similar questions