Hindi, asked by Krishi05, 1 year ago

20 examples of bahuvrihi samas in hindi

Answers

Answered by nikitasingh79
443
समास :दो या दो से अधिक पदों से मिलकर बने हुए नवीन एवं सार्थक पद को समास कहते हैं।

बहुब्रीहि समास :
जिस समाज का कोई भी पद प्रधान नहीं होता और दोनों पद मिलकर किसी अन्य शब्द (संज्ञा ) के विशेषण होते है उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं।


बहुव्रीहि समास के उदाहरण :
१. गजानन - गज के समान मुख्य जिसका अर्थात गणेश
२. नीलकंठ - नीला है कंठ जिसका अर्थात शिव
३. चक्रधर - चक्र को धारण करने वाला अर्थात विष्णु
४. पीतांबर - पीत (पीले) अंबर (वस्त्र) है जिसके अर्थात कृष्ण            
५. बारहसिंगा - बारह सींगा है जिसके ऐसा मृग विशेष  
 ६. चंद्रशेखर - चंद्र है शेखर (मस्तक) पर जिसके अर्थात शिव
७. दशानन - दस आनन (मुख) वाला अर्थात रावण   
८. घनश्याम - घन के समान श्याम है जो अर्थात कृष्ण
९. अजातशत्रु - नहीं पैदा हुआ जो शत्रु जिसका (कोई व्यक्ति)
१०. चतुर्भुज - चार है भुजाएं जिसकी अर्थात विष्णु
११. लंबोदर - लंबा है उदर (पेट) जिसका अर्थात गणेश
१२. महात्मा - महान है आत्मा जिसकी (व्यक्ति विशेष)
१३. सुलोचना - सुंदर है लोचन (नेत्र) जिसके (स्त्री विशेष)
१४. दिगंबर - दिशाएं ही है वस्त्र जिसके अर्थात नग्न
१५. गिरिधर - गिरी (पर्वत) को धारण करने वाला अर्थात कृष्ण
१६. चंद्रमुखी - चंद्र के समान मुख् है जिसका (कोई स्त्री)
१७. षटकोण - षट (छह) कोण है जिसमें (वह आकृति)
१८. पंचानन - पांच है आनन  जिसके अर्थात सिंह
१९. चारपाई - चार हैं पाए जिसमें अर्थात खाट
२०. पतझड़ - पत्ते झड़ते हैं जिसमें वह ऋतु
Answered by binesh27
93

this is your answer

add me on brainlist

Attachments:
Similar questions