Hindi, asked by mohammedarifqureshi1, 7 months ago

20 lines of Independence Day in Hindi​

Answers

Answered by santarasingh963
2

Answer:

1. 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली थी इसलिए हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2. इस दिन लोग शहीदों के बलिदान को याद करते है।

3. इस दिन राष्ट्रपति लाल किलो से तिरंगे को फहराते है।

4. स्कूलों और कॉलेजों में भी तिरंगा फहराया जाता है और बच्चे बहुत से संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

5. इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में अवकाश होता है।

6. 15 अगस्त को भारत के अलावा और भी तीन देशों का स्वतंत्रता दिवस होता है।

7. इस दिन बहुत से सम्मान भी वितरित किए जाते है।

8. थल सेना,वायु सेना और जल सेना मिलकर परेड निकालती है।

9. यह दिन सभी लोगों को एक बताता है।

10. यह दिन सभी लोगों को देशभक्ति की भावना से भर जाता

है और एकता में रहने का संदेश देता है।

Answered by jha205vishal
4

हर साल 15 अगस्त के दिन को भारतवासी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को आजादी मिली थी जिसका लोगों को वर्षों से इंतजार था।

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष और बलिदान के बाद, जब भारत को स्वतंत्रता मिली, भारत की जनता ने अपने पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू को चुना।

इस दिन भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। उस दिन लोग गुलामी की जंजीरें तोड़कर बहुत ज्यादा प्रसन्न थे। तब से भारत बहुत उन्नति कर चुका है।

आज भी सभी भारतीय अपना स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षों-उल्लास के साथ मनाते हैं।

15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

भाषण के माध्यम से वे राष्ट्र को मिलजुल कर रहने और अपनी आजादी को बरकरार रखने की प्रेरणा देते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के समारोह आयोजित होते हैं।

इस दिन स्कूलों, कॉलेज और भवनों के उच्च पर झंडा फहराते है जो गर्व महसूस कराते हैं। लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं।

स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद दिलाता है। इस दिन हम उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि देते हैं।

सभी भारतवासी इस दिन उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और अपने बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

15 अगस्त का दिन यानी स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों को आपसी मतभेद भुलाकर देश के नवनिर्माण की प्रेरणा देता हैं।

Similar questions