Social Sciences, asked by rabinderkumarjjp2005, 2 months ago

20.
'टू ट्रिटाइज ऑफ गवर्नमेन्ट' इनके द्वारा लिखित​

Answers

Answered by sambhavi875
2

Answer:

Explanation:

टू ट्रीटीज ऑफ गवर्नमेंट का लेखक (Two Treatises of Government) जॉन लॉक है। प्राकृतिक अधिकार के समर्थक जॉन लोक एक व्यक्ति वादक विचारक थे जिसने व्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहुत ज्यादा बल दिया। उनका मानना था कि प्राकृतिक अवस्था में व्यक्ति के पास बहुत सारी स्वतंत्रता थी। लेकिन लोगों की स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं थी। इसीलिए लोगों ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आपस में समझौता करके राज्य बनाया। राज्य को कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे व्यक्ति की स्वतंत्रता नष्ट हो जाए। लोगों ने राज्य का निर्माण अपनी जीवन स्वतंत्रता और संपत्ति की रक्षा के लिए किया था। राज्य के बनने से पहले व्यक्ति के पास जीवन स्वतंत्रता और संपत्ति का अधिकार था। इसीलिए यह तीनों अधिकार व्यक्ति के प्राकृतिक अधिकार हैं। राज्य को इन अधिकारों में बिल्कुल भी दखल नहीं देनी चाहिए।

Hope it's helpful to you.

Similar questions