26जनवरी,2020, जनता विद्यालय, अकोला, गणतंत्र दिवस समारोह! वृत्तांत लेखन
Answers
Answer:
भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिये 26 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ हर वर्ष भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन 1950 में ये लागू हुआ था। भारतीय संविधान ने 1935 के अधिनियम को बदल कर खुद को भारत के संचालक दस्तावेज़ के रुप में स्थापित किया था। इस दिन को भारतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के रुप में घोषित किया गया है। भारतीय संवैधानिक सभा द्वारा नये भारतीय संविधान की रुप-रेखा तैयार हुई और स्वीकृति मिली तथा भारत के गणतांत्रिक देश बनने की खुशी में इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाने की घोषणा हुई।
भारतीय गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी 2020 (Republic Day of India in Hindi)
भारत में, वर्ष 2020 का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रविवार को मनाया गया। इस साल 2020 में भारत अपना 71 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस 1950 में मनाया था।
बीटिंग रिट्रीट 2020 स्पेशल
2020 के बीटिंग द रीट्रिट कार्यक्रम के दौरान कुल 15 सैन्य बैंडों,16 वाद्यों एवं ड्रम बैंडों ने इसमें भाग लिया।
सहस्त्र बलों और केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों की टुकड़ी ने कुल 26 कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
“अभियान”, “गंगा यमुना” और “नृत्य सरिता” जैसे धुन इन बैंडों द्वारा बजाए गये।
भारतीय संगीतज्ञों द्वारा रचित मधुमरी, जौना सोल्ती और विजय भारती जैसी 25 अन्य धुनों को भी बजाया गया।
इंटर सर्विस गार्डों को विंग कमांडर विपुल गोयल द्वारा कमान दिया गया।
इस कार्यक्रम में वायुसेना के कूच का नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकांत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के बाद रायसीना हिल्स के उत्तरी एवं दक्षिणी ब्लॉक को तीन रंगों से सजाया गया।
रीट्रीटिंग मिलिट्री बैंडों ने सारे जहां से अच्छा की धुन बजायी।
रीट्रीटिंग समारोह 2020 के मुख्य संचालक फ्लाइंग अधिकारी रुपचंद्र थे।
रिसाल्डा मेज़र राजेंद्र सिंह आर्मी मिलिट्री बैंड के संचालक थे।
नेवी बैंड के संचालक मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर विन्सेंट जॉनसन थे।
हवाई सेना के बैंड का संचालन जूनियर वारंट अधिकारी अशोक कुमार ने किया।