Math, asked by maahira17, 9 months ago

2kg सेब और 1 kg अंगूर का मूल्य किसी दिन 160 रू था | एक महीने बाद 4 kg सेब और दो kg अंगूर का मूल्य 300 रू हो जाता है |इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूपों में व्यक्त कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
13

Answer:

मान लीजिए 1 किलोग्राम  सेब का मूल्य = ₹ x  

1 किलोग्राम अंगूर का मूल्य = ₹ y  

बीजगणितीय  रूप :  

पहली स्थिति :  

2kg सेब और 1kg अंगूर का मूल्य ₹160 है ।

2x + y = 160 ..............(1)

दूसरी स्थिति :  

4kg सेब और 2kg अंगूर का मूल्य ₹ 300 है।

4x + 2y = 300........(2)

दो चरों में रैखिक समीकरण युग्म है :  

2x + y = 160

4x + 2y = 300

 

ज्यामितीय (ग्राफीय ) रूप :  

समीकरण (1) और (2) के हल की सारणी :

समीकरण (1) से,  

x    80     50      0

y    0       60      160

A(80,0) , B(50,60), C(0,160)

समीकरण (2) से :  

x      75        50             0

y        0        50           150

D(75,0) , E(50,50), F(0,150)

 

आलेख (ग्राफ) नीचे चित्र में संलग्न है।  

आलेख से यह स्पष्ट है कि दोनों रेखाएं कहीं पर भी प्रतिच्छेद नहीं करती हैं अर्थात वे समांतर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (दो चरों वाले रखिक समीकरणों का युग्म ) के सभी प्रश्न उत्तर

https://brainly.in/question/13130538#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

आफ़ताब अपनी पुत्री से कहता है, 'सात वर्ष पूर्व मैं तुमसे सात गुनी आयु का था | अब से 3 वर्ष बाद मैं तुमसे केवल तीन गुनी आयु का रह जाऊँगा |' (क्या यह मनोरंजक है?) इस स्थिति को बीजगणितीय एवं ग्राफीय रूपों में व्यक्त कीजिए |

https://brainly.in/question/13130691#

क्रिकेट टीम के एक कोच ने 3900 रू में 3 बल्ले तथा 6 गेंदे खरीदी | बाद में उसने एक और बल्ला तथा उसी प्रकार की 2 गेंदे 1300 रू में खरीदीं | इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूपों में व्यक्त कीजिए |

https://brainly.in/question/12657508

Attachments:
Similar questions