Hindi, asked by shahanehabc18, 8 months ago

2x438
नीचे लिखे प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दें -
(क) राम लक्ष्मण परशुराम संवाद में लक्ष्मण ने अपने कुल द्वारा किन-किन पर शूरवीरता
न दिखाने की बात कही है?
(ख) नागार्जुन ने फसल को 'हाथों के स्पर्श की महिमा' क्यों कहा है ?
(ग) लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना' में क्या संदेश निहित है?
(घ) संगतकार किन व्यक्तियों को कहा जाता है ?
(ङ) कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?
3x2=6​

Answers

Answered by abhirock51
2

Answer:

2.}इन शब्दों द्वारा कवि किसानों की महत्ता को उजागर करना चाहता है। कोई भी देश या समाज फसल के बिना नहीं रह सकता है और बिना किसान के फसल नहीं उगते हैं। इसलिए किसानों के हाथों का जादू हम सबके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

3.}इसके कई मतलब हो सकते हैं। एक मतलब हो सकता है कि माँ उसे अब एक जिम्मेदार औरत की भूमिका में देखना चाहती है और चाहती है कि वह अपना लड़कपन छोड़ दे। दूसरा मतलब हो सकता है कि उसे हर संभव यह कोशिश करनी होगी कि लोगों की बुरी नजर से बचे। हमारे समाज में लड़कियों की कमजोर स्थिति के कारण उनपर यौन अत्याचार का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में कई माँएं अपनी लड़कियों को ये नसीहत देती हैं कि वे अपने यौवन को जितना हो सके दूसरों से छुपाकर रखें।

4.}संगतकार के माध्यम से कवि हर उस व्यक्ति की तरफ इशारा करती है जो किसी सहारे की भूमिका में होता है। दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में किसी एक व्यक्ति की सफलता के पीछे कई लोगों का योगदान होता है। हम और आप उस एक खिलाड़ी या अभिनेता या नेता के बारे में जानते हैं जो सफलता के शिखर पर होता है। लेकिन हम उन लोगों के बारे में नहीं जानते जो उस खिलाड़ी या अभिनेता या नेता की सफलता के लिए नेपथ्य में रहकर अथक परिश्रम करता है।

Similar questions