Hindi, asked by guddukumar067, 10 months ago

3. भाववाचक संज्ञा बनाइए-
निर्धन
मीठा
ईमानदार​

Answers

Answered by raghavmadhav
14

Answer:निर्धनता, मिठास, ईमानदारी

Explanation:

Answered by Sauron
22

उत्तर :-

निर्धन : निर्धनता

मीठा : मिठास

ईमानदार : ईमानदारी

अतिरिक्त जानकारी :-

प्रथमत: हम जानेंगे संज्ञा किसे कहते हैं

संज्ञा :

➣ किसी व्यक्ति वस्तु स्थान मन के भावों और समूह के नाम को संज्ञा कहते हैं

➣ संज्ञा के विविध भेद होते हैं।

★ संज्ञा के पांच भेद होते हैं :

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. समूहवाचक संज्ञा
  5. द्रव्य वाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा :

जिस शब्द से किसी व्यक्ति वस्तु स्थान या प्राणी के विशेष नाम का बोध होता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- प्रेमचंद हिंदी के महान लेखक है।

जातिवाचक संज्ञा :

जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति वस्तु स्थान या प्राणी की संपूर्ण जाति का बोध होता है उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- यह खिलौना बहुत अच्छा है।

भाववाचक संज्ञा :

जिस संज्ञा शब्द से किसी गुण विशेषताएं स्थिति दशा भाव के नाम का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- खेतों में हरियाली है।

समूहवाचक संज्ञा :

जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति वस्तु स्थान या प्राणी के समूह या समुदाय का बोध होता है उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- उस पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता है।

द्रव्यवाचक संज्ञा :

जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव या धातु का बोध होता है उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- पेट्रोल के दाम बढ़ गए।

Similar questions