Hindi, asked by saritarathor39, 1 month ago

3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभर कर आए है?​

Answers

Answered by Karan555t
2

Answer:

विपत्ति के समय हमेशा मित्र की सहायता करनी चाहिए।

आजादी के लिए हमेशा सजग एवं संघर्षशील रहना चाहिए।

अपने समुदाय के लिए अपने हितो का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

आज़ादी बहुत बड़ा मूल्य है।

Answered by jyotishridharchaugul
1

Answer:

here is ur answer

Explanation:

कहानी में सबसे महत्वपूर्ण बात है दोस्ती की भावना की। एक सच्चा दोस्त अपने दोस्त के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। हीरा और मोती ने कठिन से कठिन समय में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा है।

दूसरी महत्वपूर्ण बात है सहन शक्ति। लेखक ने भारतवासियों के बारे में इस गुण का बखान किया है। दोनों बैल ज्यादातर समय परिस्थिति को सहने की कोशिश करते हैं। जब बात हद से आगे बढ़ जाती है तभी वे किसी पर आक्रमण करते हैं।

तीसरी बात है उस व्यक्ति को याद रखना जिसने आप पर कोई अहसान किया हो। कहानी में उनकी कोशिश होती है कि जिस छोटी लड़की ने उनको रोटियाँ खिलाई है उसपर कोई आँच न आने पाए।

कहानी में स्त्री पर हमला न करने की भी सीख दी गयी है। हमारी सभ्यता में शुरु से नारी को बड़े सम्मान से देखा जाता है।

जब शत्रु असहाय हो जाए तो उसपर हमला नहीं करना चाहिए। हम इतिहास में ऐसी कई घटनाओं से परिचित हैं जिनमें निहत्थे शत्रु की जान बख्श दी जाती है।

आखिरी सीख दी गयी है कि अगर दूसरों की जान बचाने में आपकी जान भी चली जाए तो भी दूसरों की जान बचानी चाहिए।

Similar questions