Math, asked by maahira17, 8 months ago

30 m भुजा वाले एक वर्गाकार बगीचे की परिसीमा से लगा भीतर की ओर 1 m चौड़ा पथ बना हुआ है। ज्ञात कीजिए :
(i) पथ का क्षेत्रफल
(ii) रु 40 प्रति m की दर से बगीचे के शेष भाग पर घास लगवाने का व्यय।

Answers

Answered by nikitasingh79
6

पथ का क्षेत्रफल 116 मीटर²  है।  

784 मीटर² बगीचे में घास लगवाने का व्यय ₹ 31360 है।

Step-by-step explanation:

दिया है :    

(i) एक वर्गाकार बगीचे की  भुजा = 30 मीटर और पथ की चौड़ाई = 1 मीटर

वर्गाकार बगीचे का क्षेत्रफल = 30 × 30 = 900 मीटर²

पथ के बिना बगीचे की  भुजा = 30 - (1 + 1) = 30 - 2 = 28 मीटर

पथ के बिना बगीचे का क्षेत्रफल = 28 × 28 = 784 मीटर²

अब, पथ का क्षेत्रफल = वर्गाकार बगीचे का क्षेत्रफल  - पथ के बिना बगीचे का क्षेत्रफल

= 900 - 784

= 116 मीटर²

अतः, पथ का क्षेत्रफल 116 मीटर²

 

(ii)  1 m²  बगीचे में घास लगवाने का व्यय = ₹ 40

784 मीटर² बगीचे में घास लगवाने का व्यय = ₹ 40 × 784 = ₹ 31360

अतः, 784 मीटर² बगीचे में घास लगवाने का व्यय ₹ 31360 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (परिमाप और क्षेत्रफल ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13467021#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

8 cm लंबे और 5 cm चौड़े एक गत्ते पर एक चित्र की पेटिंग इस प्रकार बनाई गई है कि इसकी प्रत्येक भुजाओं के अनुदिश 1.5 cm चौड़ा हाशिया (margin) छोड़ा गया है। हाशिये का कुल क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।  

https://brainly.in/question/13510433#

 

5.5 m लंबे और 4m चौड़े कमरे के चारों और बाहर 2.25 m चौड़ा एक बरामदा बनाया गया है। ज्ञात कीजिए :

(i) बरामदे का क्षेत्रफल

(ii) रु 200 प्रति \text{m}^{2} की दर से बरामदे के फर्श पर सीमेंट कराने का व्यय।

https://brainly.in/question/13511138#

Similar questions