Hindi, asked by parthiv7974, 7 months ago

38. सिंधु घाटी में किस फसल के बीज
नहीं मिलते-
jwar
angur
kapas
genhu​

Answers

Answered by shishir303
0

सही उत्तर है, विकल्प...

अंगूर - angur (Grapes)

व्याख्या:

प्रश्न में दिए गए चारों विकल्पों में से अंगूर ऐसा विकल्प है, जिसकी फसल के बीच सिंधु घाटी सभ्यता में नहीं मिलते। बाकी तीनों फसलों ज्वार, कपास और गेहूँ की खेती सिंधु घाटी सभ्यता में की जाती थी। ऐसे कई प्रमाण मिले हैं कि सिंधु घाटी सभ्यता में लोग गेहूं की खेती करते थे। यहाँ पर गेहूं की दो प्रजातियां के बारे में साक्ष्य मिले हैं। सिंधु घाटी सभ्यता में ज्वार की खेती भी की जाती थी, इस बात के भी पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। सिंधु घाटी सभ्यता में कपास की खेती बहुतायत से की जाती थी और कपास से वस्त्र बनाना उस समय का महत्वपूर्ण व्यवसाय रहा होगा, क्योंकि कपास की खेती होने के अनेक साक्ष्य मिले हैं तथा मिट्टी की नांद पर बने कपड़ों के निशान भी मिले हैं। इसके अतिरिक्त सिंधु घाटी सभ्यता में जौ, ज्वार, मटर, तिल, धान की खेती भी होती थी।

सिंधु घाटी सभ्यता में अंगूर यानी द्राक्ष की खेती का वर्णन नहीं मिलता और ना ही इसके कोई प्रमाण मिले हैं।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions