Math, asked by nitinsoni33, 1 year ago

3cm त्रिज्या वाले एक वृताकार तार को काटकर इस प्रकार मोडा जाता है कि वह 48 cm त्रिज्या वाले एक छल्ले की परिधि के अनुदिश स्थिति हो जाए अंशो को वह कोण ज्ञात करो जो यह झल्ले के केन्द्र पर अंतरित करता है​

Answers

Answered by sonuvuce
0

Answer:

तार छल्ले के केंद्र पर 22.5° का कोण अंतरित करता है

Step-by-step explanation:

वृत्ताकार तार की त्रिज्या r = 3 सेमी

क्यूंकि वृत्ताकार तार को काटकर मोड़ा जाता है अतः काटने के बाद तार की लम्बाई उसकी परिधि के बराबर होगी

अतः तार की लम्बाई = 2πr = 6π सेमी

इसे 48 सेमी त्रिज्या वाले छल्ले के अनुदिश रखा जाता है अतः उसकी परिधि पर यह तार 6π सेमी लम्बाई के चाप के ऊपर आएगा

अतः अंतरित कोण = चाप/त्रिज्या

                           = 6π/48

                          = π/8 = 22.5°

तार छल्ले के केंद्र पर 22.5° का कोण अंतरित करता है

Answered by Govindthapak
0

Step-by-step explanation:

उत्तर = 22.5°

जैसा कि प्रश्न में दिया गया है

दोनों वृत्त की त्रिज्या क्रमशः 3cm,48cm है

वृत्त का चाप वृत्त की परिधि से निर्मित होता है एवं परिधि प्रत्यक्षतः त्रिज्या पर निर्भर रहती है

जो चाप 3cm त्रिज्या वाले वृत्त के द्वारा 48cm त्रिज्या वाले वृत्त पर बनेगा वह उसका

3/48=1/16

1/16 वाऀ भाग होगा

जैसा कि हम सभी जानते हैं एक वृत्त के संपूर्ण कोण का मान 360 डिग्री होता है

तो इस चाप के द्वारा वृत्त पर निर्मित कोण का मान होगा

 \alpha  =  \frac{360}{16}  \\  \alpha  = 22.5

Similar questions