Hindi, asked by mosmefatima, 1 month ago

(4) आपके अनुसार किसी व्यक्ति की पहचान का आधार क्या है? कबीर के पदों के आधार पर तर्कसहित उत्तर दीज

Answers

Answered by shailajavyas
0

Answer:

     हमारे अनुसार किसी भी व्यक्ति की पहचान का आधार उसकी सरलता और सहजता है | कबीर के पदों के आधार पर भी यहीं ज्ञात होता है कि बाह्याडम्बरों और मिथ्याचारों से धर्म का मर्म नहीं समझा जा सकता |

                 वस्तुत: परमात्म तत्व एक है | वह सर्वत्र एक समान व्याप्त है  | हम उसे अलग- अलग नामों से पुकारते हैं | टोपी ,माला,तिलक और सम्प्रदाय के नाम से हमारी पहचान नहीं है हमारी वास्तविक पहचान यह है कि हम उस परम तत्व के नूर या अंश को जो सृष्टि के समस्त चराचर में एक जैसा है,  जानकर और मानकर प्राणीमात्र से एक समान सरल और सहज व्यवहार करें | यही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान का आधार भी है | शेष सब दिखावा और भ्रम है |

Similar questions