Hindi, asked by molletisrao, 7 months ago

4) चित्र वर्णन  - कोई तीन चित्र    (वर्णन 50 से 60 शब्दों में कीजिये )

5) गणतंत्र दिवस पर एक चार्ट बनाकर इसके बारे में पाँच वाक्य लिखें  ( Make  a chart on Rebublic day  and write five sentences about the topic  )

6) मुहावरे (1  से 10 तक ) एक बार लिखकर याद कीजिये  

7) अनेक शब्दों के लिए एक​

Answers

Answered by anil861971
4

Answer:

chitr varnan

(1)

प्रस्तुत चित्र में जल-प्रदुषण को प्रभावित करने वाली स्थिति को दर्शाया गया है। इस चित्र में एक व्यक्ति कपड़े धो रहा है, कुछ जानवर नहा रहे हैं, नाले का पानी नदी में गिर रहा है और कारखानों से निकलने वाले रसायन आदि अपशिष्ट पदार्थ भी नदी में गिर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि इन सब से नदी का पानी दूषित होता है। जल के बिना मनुष्यों का जीवन संभव नहीं है और नदियों का जल मुख्य स्त्रोत है। नदियों के जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हमें समय रहते अपनी इन गलतियों को सुधारना होगा, अन्यथा इसके दुष्प्रभाव बहुत भयानक होंगे।U

hu

(2)

यह दृश्य किसी महानगर के चौराहे का है। लाल बत्ती होने के कारण गाड़ियाँ रुकी हुई हैं। फुटपाथ पर एक बच्चा एक वृद्ध महिला को सड़क पार करवा रहा है। एक व्यक्ति अपने स्कूटर को आधे फुटपाथ पर ले आया है। यह नियम के विरुद्ध है। यातायात के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने से ही दुर्घटनाएँ होती हैं। कुछ लोग हरी बत्ती होने का इन्तजार नहीं करते और गाड़ी दौड़ाकर ले जाते हैं। ऐसा करे समय गाड़ियाँ परस्पर टकरा जाती हैं और दुर्घटना हो जाती है। अतः वहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

(3)

यह दृश्य प्रातः काल सूर्योदय का है। आसमान का रंग सूर्य की लालिमा लिए हुए एक अनूठी छठा बिखेर रहा है। कुछ पक्षी उड़ रहे हैं और कुछ पेड़ की डाल पर बैठे हुए हैं। दो घर दिखाई दे रहे हैं, जिनके आगे सुंदर फूलों के पौधे हैं। सामने कुआँ है, जिसके पास बड़ा सा पेड़ है। दो स्त्रियाँ सर पर घड़े रख कर कुँए से पानी भरने जा रही हैं। चरवाहा भेड़ों को चराने के लिए ले जा रहा है। पूरा दृश्य मनमोहक छठा बिखेर रहा है। प्रातः काल का समय सबसे उत्तम समय माना जाता है। प्रातः काल भ्रमण करने से मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसका निर्माण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने किया था। यूं तो यह पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है लेकिन राजधानी दिल्ली में इसका अलग ही रंग देखे को मिलता है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर भव्य झांकी और सैन्य टुकड़ियों की परेड एक अलग ही समा बांध देती हैं।

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है इस पर्व को सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर मनाते हैं। यह पर्व किसी धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ा नहीं है। हर साल 26 जनवरी को इस पर्व को मनाया जाता है। भारत का संविधान 26 जनवरी को लागू हुआ था इसलिए इस पर्व को हर साल 26 जनवरी के दिन ही मनाते हैं। इस पर्व को राजधानी दिल्ली में राजपथ पर खासतौर से मनाया जाता है जिसमें देश के गणमान्य व्यक्ति जैसे, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य भाग लेते हैं। राजपथ पर राज्यों की झांकियों के अलावा भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन की झलक भी दिखाई जाती है।

1) मुहावरा – ” उँगली पर नचाना “

अर्थ: वश में करना।

उदाहरण: आजकल की औरतें अपने पतियों को उँगलियों पर नचाती हैं।

2) मुहावरा – ” उड़ती चिड़िया पहचानना “

अर्थ: रहस्य की बात दूर से जान लेना।

उदाहरण: वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती।

3) मुहावरा – ” उन्नीस बीस का अंतर होना “

अर्थ: बहुत कम अंतर होना।

उदाहरण: राम और श्याम की पहचान कर पाना बहुत कठिन है, क्योंकि दोनों में उन्नीस बीस का ही

4) मुहावरा – ” उलटी गंगा बहाना “

अर्थ: अनहोनी हो जाना।

उदाहरण: राम किसी से प्रेम से बात कर ले, तो उलटी गंगा बह जाए।

5) मुहावरा – ” कमर कसना “

अर्थ: तैयार होना

उदाहरण: शत्रुओं से लड़ने के लिए भारतीयों को कमर कसकर तैयार हो जाना चाहिए।

6) मुहावरा – ” कमर टूट जाना “

अर्थ: बहुत बड़ी हानि होना।

उदाहरण: डाकुओं ने जब से उसके घर को लूटा है, उसकी कमर ही टूट गयी है।

7) मुहावरा – ” कलई खुलना “

अर्थ: रहस्य प्रकट हो जाना।

उदाहरण: उसने तो तुम्हारी कलई खोलकर रख दी।

8) मुहावरा – ” कलेजा जलना “

अर्थ: तीव्र असंतोष होना।

उदाहरण: उसकी बातें सुनकर मेरा कलेजा जल उठा।

9) मुहावरा – ” कलेजा टूक टूक होना “

अर्थ: शोक में दुखी होना।

उदाहरण: पुत्र की मृत्यु का स्मरण होते ही कलेजा टूक टूक हो जाता है।

10) मुहावरा – ” कलेजा ठंडा होना ”

अर्थ: संतोष हो जाना।

उदाहरण: डाकुओं को पकड़ा हुआ देखकर गाँव वालों का कलेजा ठंडा हो गया।

( अ )

अपने बल पर निर्भर रहने वाला- (स्वावलम्बी)

अचानक हो जाने वाला- (आकस्मिक)

आदि से अन्त तक- (आद्योपान्त)

आगे का विचार करने वाला- (अग्रसोची)

आढ़त का व्यापर करने वाला- (आढ़तिया)

आवश्यकता से अधिक वर्षा- (अतिवृष्टि)

अधिकार या कब्जे में आया हुआ- (अधिकृत)

अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला- (अनन्य)

अभिनय करने योग्य- (अभिनेय)

अभिनय करने वाला पुरुष- (अभिनेता)

अभिनय करने वाली स्त्री- (अभिनेत्री)

अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव- (अविवेक)

अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना- (अंशदान)

अनुकरण करने योग्य- (अनुकरणीय)

आत्मा व परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग होना) न माननेवाला- (अद्वैतवादी)

( ऐ )

ऐतिहासिक युग के पूर्व का- (प्रागैतिहासिक)

एक महीने में होने वाला- (मासिक)

एक ही जाति का- (सजातीय)

एक ही समय में उत्पन्न होने वाला- (समकालीन)

एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक)

ऐसी भूमि जो उपजाऊ नहीं हो- (ऊसर)

एक सप्ताह में होने वाला- (साप्ताहिक)

( क )

करुण स्वर में चिल्लाना- (चीत्कार)

किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात- (चेतावनी)

किसी वस्तु का चौथा भाग- (चतुर्थाश)

किसी काम या व्यक्ति में छिद्र या दोष निकालने का कार्य- (छिद्रान्वेषण)

कर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया- (छँटनी)

किसी भी बात को जानने की इच्छा- (जिज्ञासा)

कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह- (जिज्ञासा)

किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण- (जीवनचरित)

  • hope this helps you.

Answered by inayaparween00
0

Answer:

hwddf%

Explanation:

hjkkskkdododopzpaowoaooa

Similar questions