Music, asked by mathsok, 7 days ago

4.एक र्देशभक्तत गीत लिखिये I​

Answers

Answered by prapti483
0

छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी,

नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी,

नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

आज पुरानी जंजीरों को तोड़ चुके हैं,

क्या देखें उस मंजिल को जो छोड़ चुके हैं,

चांद के दर पे जा पहुंचा है आज जमाना,

नए जगत से हम भी नाता जोड़ चुके हैं,

नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

छोड़ो कल की बातें …..

हमको कितने ताजमहल हैं और बनाने,

कितने ही अजंता हम को और सजाने,

अभी पलटना है रुख कितने दरियाओं का,

कितने पर्वत राहों से हैं आज हटाने,

नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

छोड़ो कल की बातें….

आओ मेहनत को अपना ईमान बनाएं,

अपने हाथों को अपना भगवान बनाएं,

राम की इस धरती को गौतम की भूमि को,

सपनों से भी प्यारा हिंदुस्तान बनाएं,

नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

छोड़ो कल की बातें….

हर जर्रा है मोती आंख उठाकर देखो,

माटी में सोना है हाथ बढ़ाकर देखो,

सोने की ये गंगा है चांदी की यमुना,

चाहो तो पत्थर से धान उगाकर देखो,

नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी…

छोड़ो कल की बातें….

छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी,

नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,

हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी … 2

Similar questions