Hindi, asked by dasyubaraj324, 8 months ago

4. वाक्य में प्रयुक्त शब्द को क्या कहते है ? उदाहरण सहित लिखिए |​

Answers

Answered by bhatiamona
6

वाक्य में प्रयुक्त शब्द को पद कहते हैं।

व्याख्या :

जब शब्द का वाक्य में प्रयोग होता है तो वह पद बन जाता है। कोई भी शब्द स्वतंत्र रूप में केवल शब्द रहता है, लेकिन जब वह किसी वाक्य में प्रयुक्त किया जाता है, तो व्याकरण के नियमों से बंध जाता है, तब वह पद बन जाता है और उस पद के लिंग, वचन, कारक, काल अधिक व्याकरण नियम हो जाते हैं और उस पद का एक परिचय बन जाता है जिसे पद परिचय कहते हैं।

उदाहरण..

राम एक स्वतंत्र शब्द है, इसका कोई परिचय नही है। जब ये किसी वाक्य में प्रयुक्त होगा तो इसका पद परिचय बन जायेगा।

राम विद्यालय जाता है।

जैसे...

राम : व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक।

Similar questions