History, asked by nature5175, 25 days ago

44. कोशल राज्य कौन सा क्षेत्र था?
(A) अवध
(B) राजस्थान का क्षेत्र
(C) पंजाब
(D) बलुचिस्तान
45. किसके शासन काल में भारत में प्रचलित बौद्ध धर्म विश्व धर्म हो गया?
(A) सम्राट अशोक
(B) चंद्रगुप्त मौर्य
(C) ब्रहद्रथ मौर्य
(D) अजातशत्रु
46. किसके कार्यकाल में भारत में सर्वप्रथम तार की लाईन बिछाई गयी?
(A) लार्ड कर्जन
(B) लार्ड डलहौजी
(C) लार्ड विलियम बैटिंक
(D) लार्ड आकलैण्ड
47.​

Answers

Answered by shishir303
0

कोशल राज्य कौन सा क्षेत्र था?

➲ (A) अवध

✎... कोशल राज्य का क्षेत्र अवध क्षेत्र था, जो गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित था। कोशल राज्य प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक महाजनपद था, यह जनपद मगध साम्राज्य का हिस्सा था। कोसल राज्य का इतिहास रामायण काल से चला आ रहा है।

किसके शासन काल में भारत में प्रचलित बौद्ध धर्म विश्व धर्म हो गया?

➲ (A) सम्राट अशोक

✎...  सम्राट अशोक के शासनकाल में बौद्ध धर्म विश्व धर्म हो गया। कलिंग के साथ युद्ध में हुए भीषण नरसंहार के बाद सम्राट अशोक ने हिंसा को त्याग कर अहिंसा के रास्ते पर चलने का निश्चय किया और बौद्ध धर्म को अपना लिया। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया, जिससे बौद्ध धर्म विश्व धर्म बन गया। सम्राट अशोक ने अपने पुत्र पुत्री विश्व में अनेक जगह पर बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भेजे थे।

किसके कार्यकाल में भारत में सर्वप्रथम तार की लाईन बिछाई गयी?

➲ (B) लार्ड डलहौजी

✎... भारत में सर्वप्रथम तार की लाइन तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में बिछाई गई थी। भारत में तार की सेवा की शुरुआत 1850 ईस्वी में हुई।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions