Hindi, asked by kirtiramchandani1984, 1 month ago

(4M)
* विज्ञान युग
प्र.3 दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए |
1) विज्ञान और मानव जीवन
संकेत - बिंदु:
* विभिन्न उपलब्धियाँ
* विज्ञान का जादू
* विज्ञान के दोष

* विज्ञान बनाम विवेक​

Answers

Answered by bhatiamona
1

1) विज्ञान और मानव जीवन

विज्ञान ने आज क समय में बहुत उन्नति कर ली है | विज्ञान ने चिकित्सा व्यवस्था में बहुत प्रगति कर ली है। खेती, संचार, चिकित्सा विज्ञान और लगभग हर क्षेत्र में मनुष्य का विज्ञान की समझ के साथ प्रचुर मात्रा में विकास हुआ है।  जीवन में विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है। विज्ञान के विभिन्न योगदानों ने हमारे अस्तित्व को अधिक आरामदायक और सहज बना दिया है। बिजली, पंखें, एयर कंडीशनर, टेलीविज़न, मोबाइल फोन, मोटर वाहन इत्यादि जैसे विज्ञान के शानदार आविष्कारों ने हमारे जीवन को और आसान बना दिया है और अब उन्हें इस्तेमाल किए बिना जीना लगभग असंभव है।

विभिन्न उपलब्धियाँ

आधुनिक युग में विज्ञान की मदद से मनुष्य ने कई महत्वपूर्ण आविष्कार किए हैं । कंप्यूटर इनमें से एक प्रमुख आविष्कार है । कंप्यूटर के आने के बाद मनुष्य जीवन बदल गया है | हर काम कंप्यूटर की सहायता से जल्दी हो जाता है | समय की भी बचत होती है | घर पर रह कर ही सब सारे काम आसानी से कर सकते है | यदि कंप्यूटर न होता तो हमें हर काम करने में बहुत समय लगता |

          कंप्यूटर पिछले दशक से हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। हमारी दिनचर्या से लेकर हमारे कार्यालय के कार्यों में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बड़ी से बड़ी गणनाएँ यह पलक झपकते कर सकता है जिसे करने में आदमी को घंटों लग जाती थी  । सभी कार्यालयों, बैंकों, सार्वजनिक संस्थानों आदि में इसका उपयोग किया जा रहा है । रेल और हवाई यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग में यह प्रमुख भूमिका निभाता है । इसके बिना आज कल जीवन कंप्यूटर के बिना मुश्किल सा बन गया है।  

विज्ञान का जादू

पिछले सालों से लाइलाज बीमारी मानी जा रही एड्स पर भी वैज्ञानिकों ने धीरे-धीरे पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। हम घर के अंदर भी कई प्रकार के टेस्ट कर लेते है | जैसे हम B.P , शुगर , अपना भार आदि टेस्ट घर पर आसानी से चेक कर सकते है |

और जब से कृषि की आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी हुई तब से कृषि करना और भी आसान हो गई है , बहुत सारा समय बच जाता है |

अब ट्रेक्टर व आधुनिक मशीनों का खेती में उपयोग होने लगा है।

आज कई तरह की रासायनिक खाद का खेती में उपयोग हो रहा है।  

उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान विज्ञान का उपयोग करने लगे हैं।  

आधुनिक कृषि में ट्रैक्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर व सिंचाई के लिये ट्यूबवेलों द्वारा आधुनिक जोताई (खेती) की विधियों का प्रयोग किया है।

कृषि मानव के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है |

विज्ञान के दोष

विज्ञान के गुणों के साथ उनके कई दोष भी है | बहुत से अविष्कारों के बाद से हमारे वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है | दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है | मशीनीकरण के कारण मानव बेरोजगार होता जा रहा है |

Similar questions