Hindi, asked by harshshivade, 19 days ago

5
(1) वृत्तांत-लेखन :
• महात्मा गांधी विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू रोड, रत्नागिरी में बालदिवस समारोह का 60 से 70 शब्दों
में वृत्तांत-लेखन कीजिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना आवश्यक है।​

Answers

Answered by riyabante2005
82

बाल दिवस का शानदार समारोह

रत्नागिरी के महात्मा गांधी विद्यालय प्रांगण में 14 नवंबर, 2018 को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। बच्चों के प्यारे चाचा जवाहरलाल नेहरू का बड़ा-सा चित्र रखा गया था। चित्र को लाल गुलाब के फूलों का हार पहनाया गया था।समारोह की अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध कवि रामभाऊ पाटील ने की। कार्यक्रम की शुरुआत 'सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अध्यक्ष महोदय का परिचय दिया। अध्यक्ष जी ने बच्चों के प्रति नेहरूजी के प्यार से संबंधित कई घटनाएँ सुनाई। उन्होंने बच्चों से नेहरूजी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने नेहरूजी के बारे में अपनी रचनाएँ भी सुनाईं। विद्यालय के कला मंडल ने नेहरू चित्रावली तथा रंगोली को आयोजन किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विशाल देशमुख ने अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Similar questions