Hindi, asked by rroha, 5 months ago

5. किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें।
215=10
क. भाषा किसे कहते हैं ? भाषा के कितने रूप होते हैं।
ख. वर्ण किसे कहते हैं ? हिन्दी के मूल व्यंजनों की संख्या कितनी है ?
ग. स्वर संधि से आप क्या समझते हैं। इनके कितने भेद होते हैं?
घ. शब्द क्या है ? उत्पति के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?
ङ. प्रत्यय की परिभाषा लिखें। तद्धित प्रत्यय मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं?
च. वर्ण क्या है ? उदाहरण सहित लिखें।
छ, बोली और लिपि में अंतर स्पष्ट करें।​

Answers

Answered by Enlightenedboy
1

Answer:

(क)

“जब हम अपने विचारों को लिखकर या बोलकर प्रकट करते हैं और दूसरों के विचारों को सुनकर या पढ़कर ग्रहण करते हैं, तो उसे भाषा कहते हैं।“

प्रयोग के आधार पर भाषा के तीन भेद है:

  • लिखित भाषा
  • कथिक भाषा अथवा मौखिक भाषा
  • सांकेतिक भाषा

भाषा के कुछ अन्य भेद भी होते हैं-

  • मातृभाषा
  • राजभाषा
  • राष्ट्रभाषा
  • मानक भाषा

(ग)

जब दो स्वर आपस में जुड़ते हैं या दो स्वरों के मिलने से उनमें जो परिवर्तन आता है, तो वह स्वर संधि कहलाती है।

जैसे :

विद्यालय : विद्या + आलय

स्वर संधि के मुख्यतः पांच भेद होते हैं:

  • दीर्घ संधि
  • गुण संधि
  • वृद्धि संधि
  • यण संधि
  • अयादी संधि

(घ)

“वर्णो के ऐसे समूह जिनका अर्थ सार्थक होता है ऐसे समूहों को शब्द कहते है।”

उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के भेद

शब्दों की उत्पत्ति अथवा उनके उद्गम स्रोत के आधार पर शब्दों को चार भागों में बांटा गया है।

(1) तत्सम शब्द

(2) तद्भव शब्द

(3) देशज शब्द

(4) विदेशी शब्द

(च)

हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है।

जैसे : अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, क्, ख् आदि।

(छ)

भाषा एक बहुत बड़े क्षेत्र में बोली-पढ़ायी जाती है साथ ही लिखत-पढ़त का काम कराती है। किसी भाषा के अक्षर/वर्ण बनाने के ढंग को एक नाम दिया जाता है जिसे लिपि कहा जाता है अर्थात किसी भी भाषा का लिखने का ढंग। आप अपनी बात को किस प्रकार लिखते हैं। भाषाएँ अलग अलग ढंग से लिखी जाती हैं अर्थात लिपि विभिन्न होती हैं।

Similar questions