Hindi, asked by SHUBHAM75794, 10 months ago

5 lines about cheery in hindi​

Answers

Answered by sakshisehrawat
7

Answer:

Dear, your answer is here :

आलूबालू, गिलास या चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है। . चेरी रक्तचाप को कम करती है। यह फल पोटैशियम का स्रोत है, जो शरीर में से अतिरिक्त सोडियम को नष्ट करने में मदद करता है। यह शरीर में सोडियम और पोटेशियम संतुलन को बनाए रखता है।

Answered by sujatamalkar23
3

Answer:स्वादिष्ट चेरी फल (Cherry Fruit) पूरी दुनिया में पैदा होता है लेकिन ठंडे इलाके खासकर यूरोप, अमेरिका में इसकी ज्यादा पैदावार होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा चेरी फल का उत्पादन तुर्की में होता है। भारत में चेरी की खेती उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में होती है। चेरी फल पिला, लाल, हरे रंग में पाया जाता है। इस फल के अंदर रस भरा होता है और इसकी गुदा के बीच में गुठली होती है। चेरी का फल स्वाद में हल्का खट्टा मीठा होता है।

चेरी में पोषक तत्वों का खजाना है। चेरी के फल में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते है। इसमें प्रोटीन और विटामिन पाये जाते है। विटामिन A, B, C और E चेरी में होते है। इनके अलावा कई मिनरल्स भी होते है जिनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर आते है। चेरी में फाइबर्स भी होते है और चेरी फल में 75 फीसदी पानी होता है।

चेरी फल खाने के फायदे Cherry Ke Fayde –

1. चेरी फल (Cherry Fruit In Hindi) खाने से दिल दुरुस्त और तन्दरुस्त रहता है। इसका नियमित और नियंत्रित सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करके धमनियों को सुरक्षित करता है।

2. चेरी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में कई सारे रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। इस फल का नियमित सेवन स्वाद और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

3. चेरी खाने से आपकी याददाश्त भी अच्छी होती है। अल्जाइमर नामक बीमारी में चेरी का नियमित सेवन इसको कम करता है। तो आज ही चेरी को आपके भोजन में शामिल करें।

4. चेरी फल में विटामिन ए होता है जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। चेरी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

5. चेरी में मौजूद फाइबर कब्ज में राहत देते है। चेरी का नियमित सेवन करने से पेट के विकार दूर होते है। पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज दूर होती है।

Similar questions