Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

5 m s-1 के वेग से गतिशील किसी m द्रव्यमान की वस्तु की गतिज ऊर्जा 25J है। यदि इसके वेग को दोगुना कर दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी? यदि इसके वेग को तीनगुना बढ़ा दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी?

Answers

Answered by nikitasingh79
20

उत्तर :  

दिया  है :  

वेग , v = 5 m/s , गतिज उर्जा, K.E = 25 J

वस्तु का द्रव्यमान = m

हम जानते हैं कि, K.E = ½ mv²

25  = ½ × m × 5²

25 = ½ × m × 25  

2 × 25 = 25m

m = (2 × 25)/25  

m = 2 kg

जब वेग दोगुनी हो जाती है, v1 = 2 × 5 = 10 m/s

K.E = ½ mv²

K.E = ½ × 2 × 10²  

K.E = ½ × 2 × 100  

K.E = 100 J

अतः वेग दोगुनी हो जाने पर गतिज ऊर्जा 100 J  हो जाएगी।

जब वेग तिगुना हो जाता है, v1 = 3 × 5 = 15 m/s

K.E = ½ mv²

K.E = ½ × 2 × 15²  

K.E = ½ × 2 × 225

K.E = 225 J

अतः वेग तिगुना हो जाने पर गतिज ऊर्जा 225 J  हो जाएगी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by chotelalravidas14
0

Answer:

sthitij urja kise kahate hau

Similar questions