Science, asked by shantabhabar8, 3 months ago

5. प्रोटीन का संश्लेषण कोशिका में कहाँ होता है?​

Answers

Answered by Anonymous
12

कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम (ribosomes) में होता है। कोशिका द्रव्य में राइबोसोम छोटे-छोटे कणों के रूप में अंतः प्रद्रव्यी जालिका के तल पर तथा केंद्रक झिल्ली के ऊपर मिलते हैं जो प्रोटीन का संश्लेषण करने में सहायक होते हैं। राइबोसोम में राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) तथा प्रोटीन होते हैं।

Explanation:

राइबोसोम सजीव कोशिका के कोशिका द्रव में स्थित बहुत ही सूक्ष्म कण हैं, जिनकी प्रोटीनों के संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। ये आनुवांशिक पदार्थों (डीएनए या आरएनए) के संकेतों को प्रोटीन शृंखला में परिवर्तित करते हैं।

Similar questions