5.
पाठ द्वारा यह कैसे सिद्ध होता है कि-'कैसी भी कठिन परिस्थिति हो उसका सामना तात्कालिक
सूझबूझ और आपसी मेलजोल से किया जा सकता है।' अपने शब्दों में लिखिए।
Answers
Answered by
5
गांधीजी को नदी पार कराने की ज़िम्मेदारी रघुनाथ काका को सौंपी गई थी। उन्होंने इसके लिए एक नई नाव खरीदी थी जब समुद्र का पानी चढ़ना शुरू हुआ तब तक अँधेरा इतना घना हो गया था कि लोगों के हाथ के छोटे—मोटे दिये उसे भेद नहीं पा रहे थे। थोड़ी ही देर में कई हज़ार लोग नदी तट पर पहुँच गए। उन सबके हाथों में दिये थे यही नज़ारा नदी के दूसरी ओर भी था। पूरा गाँव और आस—पास से आए लोग दिये की रोशनी लिए गांधी और उनके सत्याग्रहियों का इंतज़ार कर रहे थे।उस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था मानो अग्नि रूपी तारे तटों पर टिमटिमा रहे हों। रात बारह बजे महिसागर नदी का किनारा भर गया। पानी चढ़ आया था। गांधी झोपड़ी से बाहर निकले और घुटनों तक पानी में चलकर नाव तक पहुँचे। ‘महात्मा गांधी की जय’, ‘सरदार पटेल की जय’ और ‘जवाहरलाल नेहरू की जय’ के नारों के बीच नाव रवाना हुई जिसे रघुनाथ काका चला रहे थे। कुछ ही देर में नारों की आवाज़ नदी के दूसरे तट से भी आने लगी। ऐसा लगा जैसे वह नदी का किनारा नहीं बल्कि पहाड़ की घाटी हो, जहाँ प्रतिध्वनि सुनाई दे।
pls mark brainlliest answer pls pls if my answwr is correct pls pls , I will follow u definitely.....
Similar questions