Hindi, asked by sadhnamogiya, 5 hours ago

5. दूरभाष को विज्ञान की सौगात क्यों कहा गया हैं ?​

Answers

Answered by bhatiamona
18

दूरभाष को विज्ञान की सौगात क्यों कहा गया है।

दूरभाष को विज्ञान की सौगात इसलिए कहा गया है, क्योंकि दूरभाष के माध्यम से ही सैकड़ों और हजारों मील दूर रहकर भी एक दूसरे से संपर्क स्थापित करना बेहद आसान हो गया था। इस कारण अपने संदेश को सैकड़ों हजारों मील दूर पहुंचाना पल भर का कार्य हो गया, जिससे सारे काम तेज गति से होने लगे और विकास भी तेज गति से हुआ।

दूरभाष के आविष्कार से पहले अपने संदेशों का आदान-प्रदान और पारंपरिक साधनों द्वारा किया जाता था, जिसमें काफी समय लगता था। सैकड़ों-हजारों मील दूर बैठे किसी व्यक्ति से संवाद स्थापित करने को पत्र आदि पारंपरिक साधनों का प्रयोग किया जाता था, जिसमें अपनी बात कहने और उसका उत्तर पाने में काफी समय लगता था। लेकिन जब दूरभाष का अविष्कार हुआ तो संपर्क करना तेज और सुलभ हो गया, इसी कारण दूरभाष द्वारा कई दिनों का कार्य चंद सेकंड में होने लगा। इससे विकास की गति को भी बल मिला। इसी कारण दूरभाष को विज्ञान की सौगात कहा जाता है।

Similar questions