Hindi, asked by vivekkevat86, 3 months ago

6. कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी​

Answers

Answered by pratyush15899
28

Answer:

कोरोना एक वायरस है, जो संक्रमण की माध्यम से पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गया है। जिससे हर दिन लाखों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे है। इसका कारण यह है की, ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित हो जाता है।

ऐसा कहा जाता है की, ये वायरस हवा की माध्यम से भी फैल जाता है। आज ये महामारी पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। जिसके कारण इस वायरस की वजह से लोगों की बहुत ज्यादा मात्रा में मृत्यु हो जाती है। इसलिए हमे इससे बचने के लिए जल्दी से ऐसी दवाई का निर्माण करना होगा जो इस वायरस को जड़ से खत्म कर सके।

विश्व स्वास्थ्य संघटन जिसे हम लोग WHO कहते है। उस संघटन ने इस कोरोना के बीमारी को वैश्विक महामारी के रूप में पुष्टि की है। जिसे हम COVID-19 भी कहते है। क्योंकि यह बीमारी दुनिया के आधे से ज्यादा देशों मे फैल गई है।

कोरोनावायरस का जन्म

ऐसा कहा जाता है की, कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन का एक शहर वुहान में हुई थी। दुनिया के सबसे पहले कोरोना वायरस के मरीज इसी शहर में मिले थे।

इसका कारण यह है की, इस वुहान शहर में कई प्रकार के पशु – पक्षियों के प्रजातियों का मास बेचा जाता था। जो पूरी तरह से दिल दहला देने वाली बात थी। वहा के वैज्ञानिकों का कहना है की इसी पशु पक्षियों को बेचने वाले बाजार में चमगादड़ नामक एक पक्षी की प्रजाति इस कोरोना से संक्रमित थी।

कोरोना वायरस के लक्षण

आज इस दुनिया में कोरोना वायरस इस महामारी ने पूरी तरह से उत्पात मचाया हुआ है। फिलहाल तो इस कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने की कोई दवा इस दुनिया में उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस दुनिया में हर देश के वैज्ञानिक इस कोरोना वायरस को ठीक करने के लिए कई सारे प्रयोग कर रहे है।

जिसको बहुत ज्यादा वक्त  लग सकता है। लेकिन उन्होंने इस बीमारी से जुड़े कुछ लक्षण हमे बताए है, जिससे हम लोग इस वायरस से बच सकते है। इसमे अगर किसि को सर्दी, ज्यादा खांसी, सांस लेने में तकलीफ होती है, तो ये सामान्य लक्षण होते है।

निष्कर्ष:

पूरी दुनिया के सभी देश इस महामारी की वजह से पीढ़ित है। इसलिए दुनिया की सभी सरकारे इस वायरस को रोकने के लिए बहुत सारी कोशिशे कर रही है। लेकिन अभी तक कोई मार्ग नहीं मिला है। इसलिए इस वायरस से बचने के लिए हमे सभी उपायों का पालन करना होगा। जिससे इस महामारी से बचा जा सके।

Similar questions