History, asked by saurabhyadavji432, 9 months ago

62. किस सूबे के बाशिंदे थे,
बिस्मिल,अशफाक और रोशन?​

Answers

Answered by shishir303
1

उत्तर प्रदेश सूबे के बाशिंदे थे, बिस्मिल, अशफाक और रोशन।

आजादी से पहले उत्तर प्रदेश को सयुंक्त प्रांत कहते थे सब जन।

Explanation:

भारत की आजादी से पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह तीनों उत्तर प्रदेश राज्य के वासी थे। तीनों को एक ही दिन 19 दिसंबर 1927 को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। तीनों को काकोरी कांड में आरोपी बनाकर फांसी की सजा सुनाई गई थी।

राम प्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। वे काकोरी कांड के मुख्य सूत्रधार थे।

अशफाक उल्ला खान का जन्म भी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था और वह काकोरी कांड में राम प्रसाद बिस्मिल के सहयोगी थे। वे राम प्रसाद बिस्मिल के गहरे दोस्त भी थे। अशफाख उल्ला खान भारत के एक महान क्रांतिकारी थे।

रोशन सिंह का जन्म भी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादा गांव में हुआ था और उन्हें भी बिस्मिल और अशफाक के साथ फांसी की सजा सुनाई गई थी। वे भी भारतीय के एक महान क्रांतिकारी थे।

Similar questions