Hindi, asked by samtaagarwal28, 6 months ago

7.
'भारत का भविष्य' - इस विषय पर अपने विचार लिखो।​

Answers

Answered by nikitakus909811
0

Answer:

भारत का भविष्य उज्जवल है। भरत इक्कीसवीं सदी में प्रवेश कर गया है। यह सदी भारत के लिए अत्यंत शुभ है। इस सदी में भारत सफलता के नए आयाम छुएगा। भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा। यह विश्व की महान शक्ति के रूप में उभरेगा। इस समय भारत विकासशील देशों की श्रेणी में है। 2030 तक यह एक विकसित देश बन जाएगा।

इक्कीसवीं सदी भारत के लिए उपलब्धियों से भरी होगी। इस सदी में कम्प्यूटर के प्रयोग का बाहुल्य होगा। कम्प्यूटर मशीनी मस्तिष्क का स्थान लेगा। कम्प्यूटर चुनाव-विश्लेषण, राजनैतिक सूचनाओं का एकत्रीकरण एवं विश्लेषण तथा सरकारी कार्यालयों का काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। कई आलोचकों ने यह संभावना व्यक्त की है कि इससे बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेगी। सरकार की योजना यह है कि मानव शक्ति का उपयोग दूसरे क्षेत्रों में किया जाएगा, अतः यह आशंका निर्मूल सिद्ध होगी। इक्कीसवीं सदी में भारत में संचार क्रांति अपनी चरम सीमा पर पहूँच जाएगी।

Answered by sneema924
1

Answer:

भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा। यह विश्व की महान शक्ति के रूप में उभरेगा। इस समय भारत विकासशील देशों की श्रेणी में है। 2030 तक यह एक विकसित देश बन जाएगा।

Explanation:

hope it helps

Similar questions