Hindi, asked by ashikrrish66, 5 months ago

7. मिटा मोदु मन भए मलीने।
विधि निधि दीन्ह लेत जनु छीन्हे।। yaha konsa alankar hai?​

Answers

Answered by Rameshjangid
0

Answer:

उत्प्रेक्षा अलंकार

Explanation:

Step : 1अलंकार (Figure of Speech)

परिभाषा: अलंकार का शाब्दिक अर्थ होता है- 'आभूषण', जिस प्रकार स्त्री की शोभा आभूषण से उसी प्रकार काव्य की शोभा अलंकार से होती है अर्थात जो किसी वस्तु को अलंकृत करे वह अलंकार कहलाता है।

संक्षेप में हम कह सकते हैं काव्यशरीर, अर्थात् भाषा को शब्दार्थ से सुसज्जित तथा सुन्दर बनानेवाले चमत्कारपूर्ण मनोरंजक ढंग को अलंकार कहते है।

"अलंकरोति इति अलंकारः"- जो अलंकृत करता है, वही अलंकार है। भारतीय साहित्य में अनुप्रास, उपमा, रूपक, अनन्वय, यमक, श्लेष, उत्प्रेक्षा, संदेह, अतिशयोक्ति, वक्रोक्ति आदि प्रमुख अलंकार हैं।

Step : 2अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है- अलम + कार, यहाँ पर अलम का अर्थ होता है ' आभूषण। मानव समाज बहुत ही सौन्दर्योपासक है उसकी प्रवृत्ति ने ही नए अलंकारों को जन्म दिया गया है। अलंकार, कविता-कामिनी के सौन्दर्य को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

Step : 3उत्प्रेक्षा अलंकार:

जहाँ पर उपमान के न होने पर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाए। अथार्त जहाँ पर अप्रस्तुत को प्रस्तुत मान लिया जाए वहाँ पर उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

जैसे-

मिटा मोदु मन भए मलीने।

विधि निधि दीन्ह लेत जनु छीन्हे।।

उत्प्रेक्षा अलंकार के भेद:

1. वस्तुप्रेक्षा अलंकार

2. हेतुप्रेक्षा अलंकार

3. फलोत्प्रेक्षा अलंकार

To learn more about similar question visit:

https://brainly.in/question/47711225?referrer=searchResults

https://brainly.in/question/43355940?referrer=searchResults

#SPJ1

Similar questions