Hindi, asked by gaabengia, 5 months ago

7. नीचे दिए गए विषयों पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 80 - 100 शब्दों में
अनुच्छेद लिखिए-
ख) जीव-जंतु और मानव का सहज संबंध
• उपयोगिता
• सुझाव​

Answers

Answered by tanushreetandon12aug
12

जल, जंगल और जानवर तीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मानव पर है। पर्यावरण में किसी जंतु के विलुप्त होने का सीधा प्रभाव मानव जीवन के अस्तित्व को प्रभावित कर सकता है। मंगलवार को स्थानीय वन विभाग के परिसर में जैव विविधता दिवस पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए डीएफओ एस चंद्रशेखर ने ये बातें कहीं।

धरती से गिद्ध विलुप्त हो गए, कौआ विलुप्त होने के कगार पर हैं। कृषि कार्य में कीटनाशक, रसायनिक खाद के अलावे दुधारु जानवरों पर दवा का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग जीव संकट के कारक तत्व साबित हो रहे हैं। इको सिस्टम में सभी का महत्व है।

सहायक वन संरक्षक मिथलेश चौधरी ने 686 वर्ग किलोमीटर में फैले कैमूर वन अभ्यारण्य का दृष्टांत पेश करते हुए कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बाघ नहीं के बराबर हैं। तेंदुआ की संख्या घटकर 38 रह गयी है। पिछले कई वर्षो से उनकी संख्या में कोई वृद्धि नहीं हो रही है। दूसरी तरफ सूअर व नीलगाय की संख्या बढ़ने से सिस्टम पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कृषि को क्षति पहुंच रही है।

गोष्ठी में उपस्थित किसान, एसएमएस व इको क्लब से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक जैविक खाद के प्रयोग पर बल देने की सलाह दी गयी। खेतों में पड़े खर पतवार में आग नहीं लगावें, आग से मिट्टी में कृषि में लाभकारी साबित होने वाले कई कीटाणु मर जाते हैं। कई ने कहा कि स्टालचर, जलचर के अभाव में बेजार हो रहे जंगल को समृद्ध करने का दायित्व हम सब के कंधों पर है।

Similar questions