Hindi, asked by Gfriend, 5 hours ago

7. निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए

1. अध्यापक के आते ही विद्यार्थी मौन होकर बैठ गए। (मिश्र)

2. अपने को संयत कर उसने बड़ी तमीज़ से जवाब दिया। (संयुक्त)

3. कठोर बनकर भी सहृदय बनो । (संयुक्त)

4. वर्षा होने पर फसलें लहलहाने लगी। (संयुक्त)

5. चाय पीने की यह एक विधि है। जापानी में इसे चा-नो-यू कहते हैं। (मिश्र)

6. ओचुमेलॉव मुड़कर भीड़ की तरफ चल पड़ा। (संयुक्त)

7. वे बड़े स्वार्थी हैं। पड़ोसी ईर्ष्या करते हैं। (संयुक्त) 8. तुम्हारी जैसी कमीज मुझे भी चाहिए। (मिश्र)

9. वह कोच की सीख के अनुसार ही खेलता है। (मिश्र)

10. इस घर में कुत्ते हैं। यहाँ आने में ख़तरा (संयुक्त) 11. मोहन हिंदी पढ़ने शास्त्री जी के यहाँ गया है। (संयुक्त)

12. मेहनत करने वाले विद्यार्थी, वह अवश्य सफल होते हैं। (मिश्र)

13. जब सवेरा होता है, तब सारा जगत जाग उठता है। (संयुक्त) 14. पिताजी ने दादी से गंगा स्नान के लिए चलने को कहा। (मिश्र)

15. आलसी होने के कारण वह विफल हुआ। (संयुक्त)

16. शीला ने एक पुस्तक माँगी और वह उसे मिल गई। (मिश्र) 17. आप द्वार पर बैठकर उसकी प्रतीक्षा करें। (संयुक्त)

Answers

Answered by QianNiu
2

1. जैसे ही अध्यापक आए विद्यार्थी मौन होकर बैठ गए।

2. उसने अपने को संयत किया और तमीज़ से जवाब दिया।

3. कठोर बनो किंतु सहृदय रहो।

4. वर्षा हुई और फसलें लहलहाने लगीं।

5. यह चाय पीने की ऐसी एक विधि है जिसे जापानी में चा-नो-यू कहते हैं।

6. ओचुमेलॉव मुड़ा और भीड़ की तरफ चल पड़ा।

7. वे बड़े स्वार्थी हैं इसलिए पड़ोसी उनसे ईर्ष्या करते हैं।

8. जैसी कमीज तुम्हारे पास है, वैसी मुझे भी चाहिए।

9. वह वैसा ही खेलता है जैसा कि कोच सिखाता है।

10. इस घर में कुत्ते हैं इसलिए यहाँ आने में खतरा है।

11. मोहन ने हिंदी पढ़नी है इसलिए शास्त्री जी के यहाँ गया है।

12. जो विद्यार्थी मेहनत करते हैं, वे अवश्य सफल होते हैं।

13. सवेरा होता है और सारा जगत जाग उठता है।

14. पिताजी ने दादी से कहा कि गंगा स्नान के लिए चलो।

15. वह आलसी था इसलिए विफल हुआ।

16. शीला ने जो पुस्तक माँगी, वह उसे मिल गई।

17. आप द्वार पर बैठें और उसकी प्रतीक्षा करें।

 \huge \bold{@QianNiu}

Similar questions