Math, asked by akanta1234, 12 hours ago

7 वर्ष पूर्व, एक माँ की उम्र अपनी बेटी की उम्र की सात गुनी थी। 3 वर्ष बाद माँ की उम्र अपनी बेटी की उम्र की तिगुनी हो जायेगी। माँ, बेटी की वर्तमान उम्र बतायें।​

Answers

Answered by BrainlyPopularman
91

दिया है :

• 7 वर्ष पूर्व, एक माँ की उम्र अपनी बेटी की उम्र की सात गुनी थी।

• 3 वर्ष बाद माँ की उम्र अपनी बेटी की उम्र की तिगुनी हो जायेगी।

ज्ञात करना है :

• माँ व बेटी की वर्तमान उम्र = ?

हल :

• माना माँ व बेटी की वर्तमान उम्र क्रमशः x तथा y है।

• प्रथम शर्तानुसार –

⇒ (x - 7) = 7(y - 7)

⇒ x - 7 = 7y - 49

⇒ x - 7 - 7y + 49 = 0

⇒ x - 7y + 42 = 0

⇒ x = 7y - 42 ________समी.(1)

• द्वितीय शर्तानुसार –

⇒ (x + 3) = 3(y + 3)

⇒ x + 3 = 3y + 9

⇒ x = 3y + 6

• प्रथम समीकरण से –

⇒ 7y - 42 = 3y + 6

⇒ 7y - 3y = 42 + 6

⇒ 4y = 48

⇒ y = 48/4

⇒ y = 12 वर्ष

• पुनः समीकरण (1) से –

⇒ x = 7(12) - 42

⇒ x = 84 - 42

⇒ x = 42 वर्ष

अतः , माँ व बेटी की वर्तमान उम्र क्रमशः 42 वर्ष व 12 वर्ष है


MoodyCloud: Greatt! :D
BrainlyPopularman: Thanks :)
amansharma264: Excellent
BrainlyPopularman: Thanks
Similar questions