Science, asked by rishavrai37, 3 months ago

8. लाइसोसोम के कोई 3 कार्य लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
50

लाइसोसोम के तीन प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं...

  1. लाइसोसोम का प्रथम महत्वपूर्ण कार्य पाचन करना होता है। लाइसोसोम में जो एन्जाइम पाए जाते हैं, वह बाह्य कोशिकाओं के पदार्थ के जल के अपघटन की क्रिया में भाग लेते हैं। इस क्रिया को ‘हेटरोफैगी’ (Heterophagy) कहते हैं।
  2. लाइसोसोम दूसरा महत्वपूर्ण कार्य अंतःकोशिकीय पाचन करता है। यानि लाइसोसोम कोशिका के अंदर होने वाले पाचन क्रिया में सहायता करता है। इस क्रिया को ‘ऑटोफैगी (Autophagy) कहते हैं।
  3. लाइसोसोम मृत कोशिकाओं का निष्कासन करता है और यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालता है, यानी यह शरीर की अंतः कोशिकाओं का अपमार्जन करता है। इस क्रिया को ‘ऑटोलाइसिस’ (Autolysis) कहते हैं।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by sahibsaifi12291
24

Answer:

लाइसोसोम के कार्य

1.लाइसोसोम का मुख्य काम पाचन करना होता है. इनमें से सबसे पहला कार्य बाह्य कोशिकाओं का पाचन करना. लाइसोसोम के एंजाइम बाह्य कोशिका पदार्थ के जल के अपघटन की क्रिया में भाग लेते हैं.

2.इसका दूसरा काम अंतः कोशिकीय पाचन करना होता है. यानी कोशिका के अंदर होने वाले पाचन क्रिया लाइसोसोम की सहायता से ही होती है.

3.मृत कोशिकाओं का निष्कासन करना यानी यह अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन करते हैं. यानी कहा जाए तो अंतः कोशिकाओं का अपमार्जन करते हैं.

4. कोशिका विभाजन में सहायता करना यानी जब लाइसोसोम कोशिकाओं में भरते हैं तो उस समय कोशिका विभाजन शुरू होता है.

Maybe this answer helpful to all.

Similar questions