Political Science, asked by bhaskar709145, 7 months ago

8
'ताड़ी विरोधी आंदोलन' निम्नलिखित में से किस प्रांत में शुरू किया गया ?
(क) बिहार
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) आंध्र प्रदेश
(घ) तमिलनाडु​

Answers

Answered by vaishnavimore0306200
1

Answer:

आंध्र प्रदेश की महिलाओं ने अपने आस-पड़ोस में मदिरा की बिक्री पर पाबंदी को लेकर एक स्वतः स्फूर्त आंदोलन छेड़ा। वर्ष 1992 के सितम्बर और अक्टूबर माह में इस क्षेत्र की महिलाओं ने शराब माफियाओं के खिलाफ इंकलाब छेड़ दिया। इस आंदोलन ने ऐसा रूप धारण किया कि इसे राज्य में ताड़ी विरोधी आंदोलन के रूप में जाना जाने लगा।

Explanation:

ख) आंध्र प्रदेश

Answered by franktheruler
0

ताड़ी विरोधी आंदोलन' आंध्र प्रदेश प्रांत में शुरू किया गया

विकल्प () सही है

  • ताड़ी विरोधी नदोकान आंध्र प्रदेश में वहां की महिलाओं द्वारा चलाया गया आंदोलन है। ग्रामीण महिलाएं आस पास के क्षेत्रों में मदिरा पर पाबंदी लगाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाना चाहती थी।
  • सन् 1992 के सितम्बर व अक्टूबर महीने में यह आंदोलन चलाया गया था।
  • यह आंदोलन आंध्रप्रदेश के नेल्लौर जिले के दुबरगंटा गांव से शुरू हुआ था। यह आंदोलन चलाने का मुख्य कारण था कि शराब की वजह से वहां के पुरुष कमजोर हो गए थे। कोई काम नहीं कर पा रहे थे व उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा था। शराबखोरी से परिवारों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था।
  • शराब के कारण पुरुष स्त्रियों के साथ मारपीट करते थे।

#SPJ6

Similar questions