Hindi, asked by allghdjhei, 4 months ago

9. " हमारे जीवन में डाकिए की भूमिका" विषय पर निबंध लिखिए ?*​

Answers

Answered by shuchipatel06092004
3

Answer:

आम तौर पर पोस्टमैन खाकी वर्दी पहनता है। वह खाकी कमीज़ और पतलून पहनता है।कभी कभी वह अपने सर पर टोपी पहन लेता है।गाँव का डाकिया प्रायः कुर्ता और धोती पहनता है। उसके पास चमड़े का एक थैला होता है। वह इसमें चिट्ठियाँ ,पार्सल ,मनीआर्डर आदि रखता है। यह उसके कंधे पर लटका रहता है।वह अधिक शिक्षित व्यक्ति नहीं होता है। वह साधारण लिखना पढना जानता है। वह अंग्रेजी ,हिंदी और उर्दू पढ़ लेता है।

डाकिया

डाकिया

डाकिया का कार्य और उपयोगिता

डाकिये का कार्य सरल नहीं है। वर्षा या धूप में भी उसे अपने काम पर जाना होता है। वह कठिन परिश्रम करता है। वह लगभग १० बजे काम पर जाता है। वह डाक छांटता है। फिर उन पर मोहर लगाता है। तब वह उन्हें बांटने के लिए मोहल्ले या बस्ती में जाता है।वह बहुत ईमानदार व्यक्ति होता है। वह लोगों के पास मनी आर्डर लाता है और उन्हें धन देता है। वह किसी को धोखा नहीं देता है।डाकिया बहुत अल्पवेतन भोगी सरकारी कर्मचारी है। उसका वेतन बहुत कम होता है।इसीलिए वह अपने परिवार का व्यय बड़ी कठिनाई से वहन करता है। वह सदा तंगी में रहता है।

डाकिया परिश्रमी व्यक्ति

डाकिया समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी होता है। वह अपने बच्चों को अच्छा भोजन और शिक्षा नहीं दे पाता है। वह कठिन परिश्रम करता है ,किन्तु उसे बहुत कम छुट्टियाँ मिलती हैं।हमें उसकी सहायता और सम्मान करना चाहिए।सरकार को भी उसका वेतन बढ़ाना चाहिए।

Similar questions