Hindi, asked by aaravrollsdice, 6 months ago

9. पशु-पक्षी भी प्रेम की भाषा समझते हैं। इस विषय पर माँ और बेटे के बीच संवाट लिखिए।
please help guys​

Answers

Answered by Anonymous
11

Answer:

पशु-पक्षियों के लिए ममता, वात्सल्य और प्यार की देवी हैं गीता रानी

एक मासूम बच्ची दुनिया और दुनियादारी नहीं जानती थी, वह अपनों के प्यार की भूखी थी। उसे जब अपने माँ-बाप, दादा-दादी, नाना-नानी, दूसरे रिश्तेदारों और इंसानों से प्यार नहीं मिला तो वो पशु-पक्षिओं से प्यार कर बैठी। ये प्यार एक तरफ़ा नहीं था, लड़की को हमेशा प्यार के बदले प्यार मिला। उन्हीं की तरह जानवर और पक्षी भी उनसे बेइंतेहा प्यार करने लगे। एक कुत्ते ने तो उनकी जान बचाते हुए अपनी जान ही दे दी। पशु-पक्षियों के इस निस्वार्थ प्यार के बदले प्यार देने और अपना जीवन पशु-पक्षियों को समर्पित करने वाली गीता रानी की कहानी बहुत ही अनोखी है। यह कहानी एक इंसान को इंसानों से मिली नफ़रत और जानवरों से मिले प्यार की कहानी है। गीता ने पशु-पक्षियों के साथ एक अपना नया जहान बसाया, जिस पर आज दुनिया रश्क करती है।

Answered by franktheruler
1

9. पशु-पक्षी भी प्रेम की भाषा समझते हैं। इस विषय पर माँ और बेटे के बीच संवाद निम्न प्रकार से लिखा गया है

मां - बेटा , वो देखो कोयल कितना सुरीला गा रही है।

बेटा - हां मा , मुझे कोयल की कूक अच्छी लगती है।

मां - हां , यह अपने गीतों में लोगो को मधुर संदेश देती है ।

बेटा - मां क्या ये पक्षी हमसे बात कर सकते है। हम इनकी बोली समझ सकते है क्या ?

मां - क्यों नहीं ये पक्षी प्यार की बोली समझते है। हम अपनी भावना व अच्छे मन से उनकी बोली भी समझ सकते है।

बेटा - मां , मुझे इनकी बोली सीखनी है, मै कोशिश करूंगा इनकी बातें समझने की।

मां - लोग तोते को सीखा पढ़ा कर लोगों का भविष्य उनसे पूछते है , वे मनुष्यों की बोली समझते है।

बेटा - परन्तु मां, इन्हे पिंजरे में नहीं रखना चाहिए ना।

मां - नहीं बेटा, किसी की आज़ादी नहीं छीननी चाहिए। यह पाप है।

बेटा - ठीक है मां, मै इन्हे पिंजरे में नहीं रखूंगा, बगीचे में जो कोयल आती है उससे बात करूंगा।

मां - मेरा प्यारा बेटा ।

#SPJ3

संबंधित प्रश्न

https://brainly.in/question/29481778

https://brainly.in/question/50317047

Similar questions