Math, asked by maahira17, 9 months ago

90 m लंबाई और 60 m चौड़ाई वाले एक आयताकार मैदान में दो पथ बनाए गए हैं, जो भुजाओं के समांतर हैं, एक-दूसरे को लंबवत् काटते हैं और मैदान के मध्य से होकर निकलते हैं। यदि प्रत्येक पथ की चौड़ाई 3 m हो, तो ज्ञात कीजिए :
(i) पथों द्वारा आच्छादित क्षेत्रफल
(ii) 110 प्रति \text{m}^{2} की दर से पथ बनाने का व्यय

Answers

Answered by nikitasingh79
4

पथों द्वारा आच्छादित क्षेत्रफल = 441 m²

पथ बनाने का व्यय ₹ 48,510 है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

मान लीजिए ABCD आयताकार पार्क को दर्शाता है जिसकी लंबाई AB = 90 मीटर और चौड़ाई AD = 60 मीटर

 

यहाँ, PQ = 3 m और PS = 60 m, EH = 3 m और EF = 90 m और KL = 3 m और KN_ 3 m

पथों द्वारा आच्छादित क्षेत्रफल = PQRS का क्षेत्र + EFGH का क्षेत्र - KLMN का क्षेत्र

= PS × PQ  + EF ×  EH  - KL × KN  

= (60 × 3) + (90 × 3) - (3 × 3)

= 180 + 270 - 9

पथों द्वारा आच्छादित क्षेत्रफल = 441 m²

 

(ii) 1 m²  पथ बनाने का व्यय = ₹ 110

441 मीटर² पथ बनाने का व्यय = ₹ 110 × 441 = ₹ 48510

अतः, पथ बनाने का व्यय ₹ 48,510 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (परिमाप और क्षेत्रफल ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13467021#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

30 m भुजा वाले एक वर्गाकार बगीचे की परिसीमा से लगा भीतर की ओर 1 m चौड़ा पथ बना हुआ है। ज्ञात कीजिए :

(i) पथ का क्षेत्रफल

(ii) रु 40 प्रति m की दर से बगीचे के शेष भाग पर घास लगवाने का व्यय।

https://brainly.in/question/13513549#

 

700 m लंबे और 300 m चौड़े एक आयताकार पार्क के मध्य से होकर जाते 10 m चौड़े दो पथ बने हुए हैं जो एक-दूसरे पर परस्पर लंबे और चौपड़ के आकार के हैं। इनमें से प्रत्येक पथ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए तथा पार्क की भुजाओं को छोड़कर पार्क के शेष भाग का भी क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। उत्तर को हेक्टेयर में दीजिए।  

https://brainly.in/question/13514494#

Attachments:
Answered by jibral
0

Answer:

please give me short answer

Similar questions