Hindi, asked by yadavavadhesh987, 8 hours ago

अाज कि भारतीय नारी संकेत बिंदु आधुनिक नारी पुरुष की शक्ति स्त्री पुरुष समानता नारी की शक्ति हिंदी में​

Answers

Answered by surendramehta355
4

प्रस्तावना (introduction)

आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है।हमारे आदि - ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:" अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है

महिला सशक्तिकरण का अर्थ - Meaning of women empowerment

स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है।

दूसरे शब्दों में - महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है

भारत में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता -The need for women empowerment in India

भारत में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता के बहुत से कारण सामने आते हैं। प्राचीन काल के अपेक्षा मध्य काल में भारतीय महिलाओं के सम्मान स्तर में काफी कमी आयी। जितना सम्मान उन्हें प्राचीन काल में दिया जाता था, मध्य काल में वह सम्मान घटने लगा था

Similar questions