Hindi, asked by DiyaDENNY6921, 9 months ago

A short essay on red fort in hindi

Answers

Answered by avikamittal123
1

Answer:

Explanation:

यमुना के पश्चिमी तट पर शाहजहाँ की एक और कल्पना लाल किले के रूप में खड़ी है। लाल पत्थर से बना यह विशाल किला मुगलों की राजधानी दिल्ली की शान, सदा से बढ़ाता रहा है।

1638 में इस विशाल किले का कार्य आरंभ किया गया था। नौ वर्ष में यह बनकर तैयार हुआ और शाहजहाँ के शासनकाल में उनका निवास बना।

उस समय दिल्ली उनकी राजधानी थी और शाहजहाँनाबाद नाम से प्रसिद्ध थी। व्यापार हेतु चाँदनी चौंक का बाजार किले के आसपास बनवाया गया था। यहीं नगर वासियों के घर भी थे।

लाल किला अपने में विशाल कमरे, संगमरमर के भवन और शाही बाजार समेटे था। इसी के अंदर दरगाह भी थी। बगीचों और फव्वारों की शोभा आज भी अद्भुत है। लाल किला सुरक्षा की दृष्टि से 60 फुट ऊँची दीवारों से घिरा हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों से आज़ादी पाने पर यहीं से तिरंगा फहराया था। आज हर 15 अगस्त को हमारे प्रधानमंत्री यहाँ से पूरे राष्ट्र को संबोधित करते हैं।  इस किले में अब

हमें युद्ध संग्राहलय व स्वतंत्रता संग्राम संग्राहलय देखने को मिलता है। यहाँ मुगल राज से जुड़ी चित्रकारी, वस्त्र, हुक्के आदि देख मुगल राज सजीव प्रतीत होने लगता है।

HOPE IT WILL HELP

BY AVIKA

Similar questions