Economy, asked by sk3812606, 5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय मूल्य कैसे निर्धारित किया जाता है​

Answers

Answered by jasmitavaafs2jodhpur
4

Answer:

मूल्य-निर्धारण खरीद और बिक्री आदेशों पर क़ीमतें लागू करने की हस्तचालित या स्वचालित प्रक्रिया है, जो निम्न कारकों पर आधारित है: एक निश्चित राशि, माल की मात्रा, प्रोत्साहन या बिक्री अभियान, विशिष्ट विक्रेता बोली, प्रविष्टि पर प्रचलित क़ीमत, लदान या चालान की तारीख, अनेक आदेशों या लाइनों का संयोजन और कई अन्य.

Answered by bhatiamona
0

अंतरराष्ट्रीय मूल्य कैसे निर्धारित किया जाता है​?

अंतरराष्ट्रीय मूल्य का निर्धारण करने में अनेक कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिनमें कुछ कारक इस प्रकार हैं :

  • अंतरराष्ट्रीय विपणन : अंतरराष्ट्रीय मूल्य निर्धारण करने के लिए बाजार पर शुरुआत में प्रभाव जमाने के उद्देश्य से कंपनी अपने उत्पाद की दर कम रखती है ताकि बाजार में पैठ बना सके।
  • उत्पाद की लागत : उत्पाद की जो लागत होती है, उस पर विचार किए बिना अंतरराष्ट्रीय मूल निर्धारित नहीं किया जा सकता।
  • मांग : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है और मांग के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मूल्य निर्धारित किया जाता है।
  • व्यापार प्रतियोगिता : विदेशी व्यापार में प्रतिस्पर्धा अंतरराष्ट्रीय मूल्य निर्धारित करने में अहम भूमिका अदा करती है।
  • विदेशी विनिमय दर : विभिन्न मुद्राओं में विदेशी विनिमय दर अंतरराष्ट्रीय मूल्य निर्धारित करने का सबसे महत्वपूर्ण कारण है।
  • प्रतिष्ठा : किसी देश में उत्पादित उत्पाद उस देश की प्रतिष्ठा पर भी निर्भर करता है। उस देश की प्रतिष्ठा जितनी अच्छी होगी, उत्पाद का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य उतना ही अच्छा मिलेगा।

#SPJ3

Similar questions