Social Sciences, asked by abhaykumar766176, 3 months ago

A द 1. सामाजिक विभेदों की उत्पत्ति के कारणों पर प्रकाश डालें।​

Answers

Answered by harshit1204
3

Answer:

सामाजिक विभेद का सबसे मुख्य कारण जन्म को माना जाता है। किसी व्यक्ति का जन्म किसी परिवार विशेष में होता है। उस परिवार का संबंध किसी न किसी जाति, समुदाय, धर्म, भाषा क्षेत्र से होता है। इस तरह उस व्यक्ति विशेष का संबंध भी उसी जाति, समुदाय, धर्म, भाषा तथा क्षेत्र से हो जाता है।

Please mark my answer as brainliest

Answered by dgmellekettil
0

Answer:

सामाजिक विभेद की उत्पत्ति के मुख्य कारणों में जन्म, वर्ण व्यवस्था, लिंग, सामाजिक कुरीतियां, और सामाजिक वर्चस्व इत्यादि शामिल हैं।

Explanation:

  • हम इन सभी कारणों जो सामाजिक विभेद को उत्पन्न करता है उनमें सबसे पहले जन्म और वर्ण-व्यवस्था आता है।
  • व्यक्ति जिस देश, परिवार, कुल, स्थान में जन्म लेता है सामाजिक नियमों के कारण वर्ण-व्यवस्था के जाल में फंसता जाता है।
  • जिस जाति में उसका जन्म होता है और दूसरी जातियों में से जब उनका भेद होने लगता है तो मैं श्रेष्ठ जाति का हूं तुम निम्न जाति से आते हो, इन सब बातों से ही सामाजिक विभेद का आरंभ हो जाता है।
  • जब बच्चा बड़ा होने लगता है तब लिंग भेद की उत्पत्ति हो जाती है।
  • पुरुष, स्त्री, और ट्रांसजेंडर के अधिकारों में सामाजिक असमानता देखने को मिलती है।
  • समाज जितना अधिकार पुरुषों को देता है उसकी तुलना में स्त्रियों के अधिकार सामाजिक रूप से सीमित हो जाते हैं, उन्हें रोक-टोक का सामना करना पड़ता है और  ट्रांसजेंडरों को तो बहुत अधिक समाजिक प्रताङना का सामना करना पड़ता है।
  • शादी-विवाह में यह सामाजिक विभेद और बहुत अधिक प्रभावित करता है।
  • दहेज प्रथा जो सबसे बड़ी सामाजिक कुरीतियां है वह भी सामाजिक विभेद को उत्पन्न करती है।
  • गोरा- काला धनी- निर्धन, लम्बा-नाटा ऐसे अनेक भेद दहेज प्रथा को बढ़ावा देने कार्य करती है और लोगों में सामाजिक विभेद उत्पन्न हो जाता है।

अधिक जानकारी के लिए:

https://brainly.in/question/11580327

https://brainly.in/question/27898357

Similar questions