English, asked by mamtachib35gmailcom, 3 months ago

आंध्र प्रदेश के बारे में 120 वर्ड्स​

Answers

Answered by 52011999
3

Answer:

Explanation:

आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी (Southeast) तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है।  आन्ध्रप्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुई थी।  इसकी राजधानी हैदराबाद है तथा सबसे बड़ा शहर भी हैदराबाद है।  यहाँ का क्षेत्रफल 160,205 वर्ग किमी तथा यहाँ 13 जिले है।  आन्ध्रप्रदेश का जनसंख्या घनत्व 310 प्रति वर्ग किमी है।  यहाँ की जनसंख्या 49,386,799 है।  आन्ध्रप्रदेश की साक्षरता 67.77% है जिसमें 75.57% पुरुष तथा 59.75% महिलाएं है।  आंध्रप्रदेश की प्रमुख भाषा तेलुगु, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी और तमिल है।  यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, तिरुपति है।  आंध्रप्रदेश के प्रमुख उधोग धंधे सूचना तकनिकी उधोग,खदान और वस्त्र उधोग आदि हैं।  आन्ध्रप्रदेश में विधानसभा की 175 तथा लोकसभा की 25 सीटें है।  ऐतिहासिक रूप से आंध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है।  इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं।  तेलुगू आंध्रप्रदेश की राजभाषा है, जो 88.5% जनसंख्या द्वारा बोली जाती है।  भारत की अत्यधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तेलुगू का तीसरा स्थान है।  कुचिपूड़ी (Kuchipudi) राज्य का सर्वाधिक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य (Classical Dance) रूप है।  आंध्र प्रदेश भारत के सबसे अधिक सिनेमा हॉल वाला राज्य है।  आंध्र प्रदेश में राजमार्ग 42,511 कि.मी., राष्ट्रीय राजमार्ग 2949 कि॰मी॰ और जिला सड़कें 1,01,484 कि॰मी॰ हैं।

Similar questions