आइए करके देखें
12. निम्नलिखित में से किसी के बारे में तसवीरें, कहानियाँ, कविताएँ और जानकारियाँ इकट्ठा करें - झाँसी की रानी, महादजी सिंधिया, हैदर अली, महाराजा रणजीत सिंह, लॉर्ड डलहौज़ी या आपके इलाके का कोई पुराना शासक।
Answers
Answer with Explanation:
महाराजा रणजीत सिंह :
शेरे पंजाब के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह का जन्म पंजाब में हुआ। इन्होंने पंजाब में स्वतंत्र सिख राज्य की स्थापना की। परिवर्तन प्रिय राजा के रूप में यह 1792 में उभरे। 1823 में इन्होंने लाहौर में अपनी राजधानी बनाई और सतलुज से पेशावर तक और कश्मीर से सिंध की सरहद तक अपने राज्य का विस्तार किया। यह एक बहादुर सैनिक, सुयोग राजनेता और सहनशील शासक थे। उन्होंने लगभग 40 वर्षों तक शासन किया। रंजीत सिंह ने यूरोपीय ढंग से अपनी सेना का गठन किया था।
आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :
आइए विचार करें
5. बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच किन बातों पर विवाद थे?
https://brainly.in/question/11146822
आइए करके देखें
11. बंगाल में अंग्रेजों की जीत के बाद कलकत्ता एक छोटे से गाँव से बड़े शहर में तब्दील हो गया। औपनिवेशिक काल के दौरान शहर के यूरोपीय और भारतीय निवासियों की संस्कृति, शिल्प और जीवन के बारे में पता लगाएँ।
https://brainly.in/question/11147202
Answer:
महाराजा रणजीत सिंह-महाराजा रणजीत सिंह महाराजा रणजीत सिंह का जन्म पंजाब के राजपरिवार में हुआ था। उन्हें 1801 में पंजाब का महाराजा घोषित किया गया। वे एक महान शासक थे। उन्होंने अपनी प्रजा को अभिव्यक्ति एवं उपासना की स्वतंत्रता दे रखी थी उन्होंने सभी धर्मों का सदैव सम्मान किया।