.
आइन-ए-अकबरी में भूमि को कितने भागों में बांटा गया है ? किन्हीं दो के नाम लिखें
Answers
Answered by
4
➲ आइन-ए-अकबरी में भूमि को चार भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं...
- पोलज
- परती
- झज्जर
- बजंर
पोलज : ये प्रथम श्रेणी की भूमि होती थी, जिस पर हर समय खेती होती थी। इस भूमि पर साल में दो बार फसल उगाई जाती थीं। इस भूमि से हर साल सरकार को भूमि कर प्राप्त होता था।
परती : ये भूमि वह भूमि होती थी, जिस पर 2 से 3 साल तक खेती करने के बाद इस भूमि की उर्वरा शक्ति हासिल करने हेतु एक साल के लिए परती छोड़ दिया जाता था।
झज्जर : यह भूमि खेती करने लायक बनाने के लिए उर्वरा शक्ति हासिल करने हेतु 3 या 4 वर्ष तक के लिए प्रतिवर्ष छोड़ दी जाती थी।
बंजर भूमि : ये भूमि सबसे निम्न कोटि की भूमि होती थी जो 5 वर्षों के लिए खेती योग्य बनने के लिये छोड़ दी जाती थी।
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌
Similar questions