Hindi, asked by pinkybarbie9360, 1 month ago

aaj ke samachar channel on ki durdasha ko darshate hue samachar Patra ke sampadak ko Ashish shabdon mein ek Patra likhen

Answers

Answered by sonamsharmanamo
10

Answer:

                                                                           दिनाँक: 13 जनवरी 2021

सेवा में,

संपादक महोदय,

जयभारत टाइम्स,

दिल्ली

माननीय संपादक महोदय,

              आज के समाचार चैनलों की दुर्दशा देखकर मन को बेहद दुख होता है, और साथ ही चिंता भी होती है कि समाचार चैनलों के इस रवैया से समाज और बच्चों के मन मस्तिष्क कितना दुष्प्रभाव पड़ता जा रहा है।

आज जो भी समाचार चैनल खोल कर देखो वहाँ पर एंकर चीखते-चिल्लाते दिखाई देते हैं।हर चैनल पर कोई ना कोई डिबेट शो होता रहता है, जिसमें लोग चिल्ला चिल्ला कर आपस में लड़ते रहते हैं। ऐसे समाचार चैनलों को देखकर कभी-कभी गुस्सा भी आता है।

हर समाचार चैनल का अपना एजेंडा है, कोई ऐसा समाचार चैनल दिखाई नहीं देता जो निष्पक्ष खबरें दिखाये। समाचार चैनलों का असली कार्य समाचार प्रस्तुत करना है ना कि अपने विचार। समाचार चैनल अपनी सुविधा के अनुसार खबरों को दिखाते हैं, जिससे दर्शक भ्रमित होते हैं। अब किसी भी समाचार चैनल पर विश्वास नहीं रह गया है कि वह निष्पक्ष खबरें दिखाये।

आज समाचार चैनलों में खबरों का कोई स्तर नही रह गया। खबरों के नाम पर बेतुके शो आते हैं। ऐसे समाचारों के लिए कुछ नियम कानून की आवश्यकता है, ताकि वह अपना अपना पत्रकारिता का अपनी असली कार्य ईमानदारी से करें।

धन्यवाद,

एक पाठक,

राजेश श्रीवास्तव,

निर्माण विहार, दिल्ली

Similar questions