Hindi, asked by shruthi221128, 3 months ago

आज मानव की जीवन शैली में बदलाव सा आ गया है I लोग अँधाधुंध पाश्चात्य जीवन-शैली का अनुसरण करने लगे है I नई परम्पराओं और रीति - रिवाजों को अपनाने की चाह में पुराने स्थापित जीवन मूल्य व परम्पराएँ पीछे छूटती नज़र आ रही है लोग इसे ही आधुनिक जीवन शैली का नाम दे रहे हैं I आज युवा वर्ग धन को ही सब कुछ मान कर धन कमाने के पीछे भाग रहा है I हर व्यक्ति को यह डर है कि कहीं कोई आगे न निकल जाए I किसी के भी पास अपनों के लिए समय नहीं है I पारिवारिक व सामाजिक संबंधों का कोई सरोकार नहीं I उन्हें केवल धन चाहिए वह चाहे जैसे भी मिले I आधुनिक जीवन शैली ने लोगों में अनियंत्रित और असंतुलित भोग और उपयोग की आदत को जन्म दिया है I एक दूसरे की देखादेखी में लोग जिन वस्तुओं की आवश्यकता भी नहीं होती उन्हें भी खरीद कर अपने धन की क्रय शक्ति का प्रदर्शन कर संतुष्टि का अनुभव करते है I महँगे होटलों में भोजन करना , अंग्रेजी फिल्में देखना और महँगे वस्त्र खरीदना आधुनिकता के पर्याय बन गए है I प्रदर्शन करना ही जीवन पद्धति का अनिवार्य लक्ष्य बन कर रह गया है I जीवन को मौजमस्ती का पर्याय माना जाने लगा है I परिश्रम,धीरज तथा संतोष जैसे गुण मानों मृतप्राय हो गए है I आधुनिक जीवन पद्धति से प्रति स्पर्धा ,ईर्ष्या व स्वार्थ को बढ़ावा मिला है I

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए-
(1) आज आधुनिकता का पर्याय किसे माना जाने लगा है ?
(क) सस्ती चीज़ें खरीदना
(ख) परिश्रम करना
(ग) महँगे वस्त्र खरीदना व होटल में खाना खाना
(घ) परिश्रम न करना
(2) युवा वर्ग ने किसे जीवन लक्ष्य मान लिया है?
(क) असंतुलित भोग एवं उपयोग
(ख) कम खाना खाना
(ग) दिखावा करना
(घ) आवश्यकता की वस्तुएँ खरीदना
(3) आधुनिक जीवन पद्धति से किसे बढ़ावा मिला है ? (क) पुरानी परम्पराएँ छोड़ कर नई परम्पराएं अपनाना (ख ) पुराने लोगों से बात न करना
(ग) प्रदर्शन करना
(घ) मौज मस्ती करना
(4) आधुनिक जीवन शैली ने मानव में किस आदत को निम्न - सा कर दिया है ?
(क) परिश्रम,धैर्य ,संतोष खत्म हो गए हैं
(ख) लोग विदेश भाग रहे हैं
(ग) लोग विदेशियों के साथ रहने लगे हैं (घ) लोग फैशन करने लगे हैं
(5) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए I (क) पाश्चात्य संस्कृति
(ख) आधुनिक जीवन शैली
(ग) सामाजिक सम्बन्ध
(घ) धन ही जीवन​

Answers

Answered by sushmamishra077
3

Answer:

1- (ग),2-(ग),3-(घ),4-(क),5-(ख)

Answered by shishir303
0

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए-

(1) आज आधुनिकता का पर्याय किसे माना जाने लगा है ?

(क) सस्ती चीज़ें खरीदना

(ख) परिश्रम करना

(ग) महँगे वस्त्र खरीदना व होटल में खाना खाना

(घ) परिश्रम न करना

सही विकल्प है...

(ग) महँगे वस्त्र खरीदना व होटल में खाना खाना

(2) युवा वर्ग ने किसे जीवन लक्ष्य मान लिया है?

(क) असंतुलित भोग एवं उपयोग

(ख) कम खाना खाना

(ग) दिखावा करना

(घ) आवश्यकता की वस्तुएँ खरीदना

सही विकल्प है...

(क) असंतुलित भोग एवं उपयोग

(3) आधुनिक जीवन पद्धति से किसे बढ़ावा मिला है ?

(क) पुरानी परम्पराएँ छोड़ कर नई परम्पराएं अपनाना

(ख ) पुराने लोगों से बात न करना

(ग) प्रदर्शन करना

(घ) मौज मस्ती करना

सही विकल्प है...

(घ) मौज मस्ती करना

(4) आधुनिक जीवन शैली ने मानव में किस आदत को निम्न - सा कर दिया है ?

(क) परिश्रम, धैर्य ,संतोष खत्म हो गए हैं

(ख) लोग विदेश भाग रहे हैं

(ग) लोग विदेशियों के साथ रहने लगे हैं

(घ) लोग फैशन करने लगे हैं

सही विकल्प है...

(क) परिश्रम, धैर्य ,संतोष खत्म हो गए हैं

(5) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए I

(क) पाश्चात्य संस्कृति

(ख) आधुनिक जीवन शैली

(ग) सामाजिक सम्बन्ध

(घ) धन ही जीवन​

सही विकल्प है...

(ख) आधुनिक जीवन शैली

#SPJ3

Learn more...

'थामने को बैठा है हाथ एक के माध्यम से कवयित्री ने किस ओर संकेत किया है? गिरती हुए पत्ती को पकड़ने को कोई बैठा है लक्ष्य से भटकते और निराश होते व्यक्ति को सँभालने के लिए कोई न कोई तैयार बैठा है।

https://brainly.in/question/25029254

अपठित गद्यांश :- जिंदगी के असली मजे उनके लिए नहीं है जो फूलों की चाह के नीचे खेलते और सोते हैं, बल्कि फूलों की छांव के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए है जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं जिनका कंठ सूखा हुआ है, ओठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृत वाला तत्व है, उसे वह जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है, वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पडा ही नहीं है। उपर्युक्त गद्यांश में किस बात पर महत्व को बताया गया है?

https://brainly.in/question/34406098

Similar questions