Hindi, asked by divanshi7381, 5 months ago

आज देश में हिन्दी को जो स्थान प्राप्त है उसकी समीक्षा करें।​​

Answers

Answered by ydvsaloni191
1

Answer:

किसी राष्ट्र के समस्त देशवासियों में सच्चा प्रेम ,संगठन और एकता की भावना भरने के लिए एक राष्ट्र भाषा का होना आवश्यक है ,इस बात से कोई बुद्धिमान व्यक्ति इनकार नही कर सकता | हांलाकि आज कहने को तो हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा है किन्तु उसे वह अधिकार नहीं मिल पा रहा है जिसकी आधिकारिणी है | वास्तव में हिन्दी भारतीयों की भावात्मक अभिव्यक्ति का एकमात्र साधन है | इसके अभाव में भारतीयता की अभिव्यक्ति हो ही नही सकती | यह भारत की आत्मा है |

Similar questions