Hindi, asked by bhenderson1077, 9 months ago

आजकल विवाह आदि उत्सव, समारोहों एवं रेस्तरांँ में आज भी चार्ली चैप्लिन का रूप धरे किसी व्यक्ति से आप अवश्य टकराए होंगे। सोचकर बताइए कि बाज़ार ने चार्ली चैप्लिन का कैसा उपयोग किया है?

Answers

Answered by babundkumar45
0

Answer:

बाज़ार ने चार्ली चैप्लिन का उपयोग निम्नलिखित तरह से  किया है

Explanation:

मुझे एक बार मॉल में जाने का अवसर मिला था। मैं अपनी माँ के साथ चल रहा था कि किसी ने मेरा हाथ पकड़ा। मैं उसे देखकर घबरा गया। उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे एक दुकान की ओर ले गया। वह जुतों की बहुत बड़ी दुकान थी, जहाँ चार्ली ने मुझे अपने जूते दिखाए और जूते खरीदने का अनुरोध किया। दुकानदार ने चार्ली का उपयोग जुते बेचने के लिए किया था। इस तरह लोग बहुत प्रकार से चार्ली का प्रयोग करते हैं। रेस्टोरेंट इत्यादि के बाहर भी आपको ये मिल जाएँगे। लोगों ने एक प्रसिद्ध व्यक्ति को सामान बेचने वाला बना दिया है। चार्ली के साथ यह अन्याय है। चार्ली सामान बेचने के साधन नहीं है। यह वह पात्र है, जो दुखी चेहरे में हँसी के भाव ला सकता है। लोग इसे व्यवसायिक तौर पर प्रयोग करके पैसा कमा रहे हैं।

Similar questions